बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Bihar Crime News: रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 किलो गांजे के साथ तीन तस्कर को किया गिरफ्तार

Bihar Crime News: रोहतास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 23 किलो गांजे के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है। गांजे की कीमत लाखों में बताई जा रही है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Rohtas Police
Police arrested three smugglers- फोटो : Reporter

Rohtas: रोहतास जिले के डेहरी में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 23 किलो गांजे के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा से कम कीमत पर गांजा खरीदकर बनारस में बेचा जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने पाली पुल के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की। यह लोग उड़ीसा से कम कीमत में गाजा खरीद कर बनारस के एक पार्टी को बेचने की योजना बना रहे थे।

कौन हैं गिरफ्तार आरोपी?

पुलिस ने अयोध्या सिंह, विशाल पाल और अरुण कुशवाहा को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि अयोध्या सिंह और विशाल पाल पहले भी गांजा तस्करी के मामले में जेल जा चुके हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी एक स्विफ्ट कार में गांजा ले जा रहे थे और एक अन्य व्यक्ति उनकी रेकी कर रहा था। पुलिस ने कार को रोककर तलाशी ली और गांजा बरामद किया।

गांजे की कीमत लाखों में

बरामद गांजे की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि यह गांजा ओडिशा से लाया गया था और इसे बनारस में बेचा जाना था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर स्विफ्ट कार से 22 किलो 941 ग्राम गज बरामद किया गया। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।


रोहतास एसपी का बयान

रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन तस्करों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल तस्करों से पूछताछ जारी है। गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की गई है। 

रोहतास से रंजन की रिपोर्ट 

Editor's Picks