Bihar Assembly Elections: गया में जीतन राम मांझी का तेजस्वी यादव पर पलटवार, कहा- "झूठ बोलकर जनता को बरगला रहे हैं"

Bihar Assembly Elections: बिहार के गया में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि विकास नीतीश कुमार और एनडीए ने किया है, तेजस्वी झूठ बोल रहे हैं।

 Bihar Assembly Elections
आरजेडी के आरोपों पर मांझी का जवाब- फोटो : news4nation

Bihar Assembly Elections: राष्ट्रीय जनता दल के एक्स हैंडल पर तेजस्वी यादव ने पोस्ट कर पीएम और सीएम पर तंज कसते हुए लिखा कि तेजस्वी यादव जो घोषणा करते हैं उसका तो पहले सीएम नकल करते थे, अब पीएम भी नकल कर रहे हैं। गया जी में अपने आवास पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि तेजस्वी यादव अपने को इतना बड़ा समझ रहे हैं। हम उनको  धन्यवाद देते है। बहुत सोचते हैं, लेकिन उनके पिता जी जो 2005 के पहले कर रहे थे। जंगल राज था। जंगल राज के लोग इतना सोचते हैं तो यह ओछी बात करते हैं। पहले नीतीश कुमार हुए हैं कि पहले तेजस्वी यादव हुए हैं। लड़कियों को साईकिल और पोशाक दिया गया। क्या यह तेजस्वी जी घोषणा किए थे क्या। होमगार्ड को पैसा और पोशाक मिला। 13 माह का वेतन मिला, यह सब तेजस्वी यादव किए थे। सारा विकास का काम हमलोग और नीतीश कुमार के नेतृत्व में हो रहा हैं। तेजस्वी यादव झूठ बोल रहे हैं।

जीतन राम मांझी ने कहा कि तेजस्वी यादव बोल दिया तो क्या हुआ,आप कुछ भी बोल सकते हैं। करने वाला करता है। 11 सौ दिया गया तो कहते हैं, हमने कहा था। उनको याद नहीं है तो हम भी कह सकते हैं कि हमने कहा था। जब इमामगंज में चुनाव हो रहा था तो आमसभा में हमने कहा था कि बगल में झारखंड है, वहां वृद्धा पेंशन 15 सौ मिलता है और यहां चार सौ मिलता है। हमने कहा था 15 सौ कर दिजिए। 15 सौ न करके 11 सौ कर दिया गया। उस समय तेजस्वी यादव जानते थे। और कहते हैं, हमने कहा था। झुठमुठ बोलकर बरगला रहे हैं। उनका आदमी थोड़ा सा जो कम पढ़ा लिखा है,उसको समझ में आता है कि तेजस्वी ठीक बोल रहे हैं। इस तरह से काम नहीं चलेगा। जनता लोग पढ़ने लिखने वाले हैं। ऐसा बोलते हैं तो लोग समझते हैं कि वह दलिल दे रहे हैं और करने वाला कर रहा है।  सबको कह रहा है कि सब हमने ही कहा था। यह बेकार की बातें हैं।

नीतीश कुमार 20 वर्षों से है-जीतन राम मांझी

नीतीश कुमार 20 वर्षों से है। न्याय की बातें और सभी काम करते आ रहे हैं। धीरे-धीरे बिहार में विकास का काम कर रहे हैं। नीतीश कुमार जी का सामाजिक सोच है। इसी तरह सारा विकास हो रहा है। वहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि जब तेजस्वी की सरकार बनी तो वोट चोरों का निंद हराम हो जाएगा। इस सवाल का जबाब देते हुए केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि हारने वाला सब यही बोलता है। अबरी आओ तो पटक देंगे। न नौ मन होईए और न राधा नाचिए। वह सपना देख रहे हैं कि वह बिहार के मुख्यमंत्री बन रहे हैं। वहीं सवाल किया गया  कि राबड़ी देवी तेजस्वी यादव की ताजपोशी  किए हैं। इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि चांदी या सोना का पहना ताजपोशी कर लें, अपने मन मुहां मिट्ठू बना है, जो करना है वह कर लें। लेकिन कल का भीड़ प्रधानमंत्री जो बोले है, सब लोग सुना है। उससे आगे क्या हो सकता है। आज तो वह नेता विरोधी दल के है। देखिएगा 2025 चुनाव में नेता विरोधी दल का भी नहीं रहेंगे।

मतदाताओं के मुद्दों पर बोले मंत्री

जीतन राम मांझी ने कहा कि ग़लत मतदाताओं के बल पर जीतते हैं। बाहर के मतदाताओं के बल पर पाकिस्तान के रहने वाले लोग हैं। जिसका दो जगह बिहार में नाम है। बाहर के लोग आकर दशा और दिशा तय करते हैं। अब नहीं होने देंगे। ऐसा कल प्रधानमंत्री ने बोला है, वह ठीक बोले है। इसी लिए SIR की बात चल रही है। इलेक्शन कमिशन ठीक कर रहा है। जो भारत और बिहार में नहीं जन्मा है। जिसकी नागरिकता बिहार में नहीं है। संविधान भी यही कहता है कि यहां के जो नागरिक हैं, उसी को नाम होगा नहीं की दूसरे जगह पर रहने वालों का होगा। 65 लाख लोग का नाम कटे हैं। उन्हीं लोगों का नाम कटा है। 2025 के चुनाव में मुंह दिखाने लायक भी नहीं रहेंगे।

गया जी से मनोज की रिपोर्ट