Bihar Crime - केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की नातिन की हत्या, पति ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

Bihar Crime- केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की नातिन की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। आज घर में ही यह घटना हुई है। हत्या का आरोप नातिन के पति पर लगा है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ विवाद हो गया था।

jitanram manjhi, jitanram manjhi granddaughter murder
जीतन राम मांझी की नातिन की हत्या।- फोटो : MANOJ KUMAR

Gaya : बिहार के गया से एक बड़ी खबर सामने आई है. केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की नातिन की बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतका की पहचान सुषमा देवी के रूप में हुई है। हत्या का आरोप सुषमा देवी के पति रमेश पर लगा है।

मिली जानकारी के अनुसार  घटना अतरी प्रखंड के टेटूआ गांव की है। सुषमा अतरी ब्लॉक में विकास मित्र के पद पर काम करती थी, जबकि आरोपी रमेश पटना में ट्रक चलाता है। हत्या दोपहर करीब 12 बजे की गई। आरोपी पति ने घर में ही पत्नी को गोली मार दी और देसी कट्टा फेंककर फरार हो गया।

Nsmch

परिवार के लोगों ने बताया कि दोनों की 14 साल पहले इंटरकास्ट मैरिज हुई थी। दोनों के 3 बच्चे हैं। , जिनमें 13 और 5 साल की बेटी है, जबकि 8 साल का एक बेटा है। बताया जा रहा है कि वारदात से पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। वहीं गांव के कुछ लोगों ने 'सुषमा सुंदर थी और मिलनसार स्वभाव की थी। सुषमा का ये स्वभाव रमेश को पसंद नहीं था। इसी वजह से उसने वारदात को अंजाम दिया है।'

वारदात के वक्त मृतका की बहन और बच्चे घर पर दूसरे कमरे में ही थे। गोली की आवाज सुनते ही मृतका की बहन और बच्चे मौके पर पहुंचे। वहीं, गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी सुषमा के घर पहुंचे। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुँच कर जांच में जुटी है।

गया SSP आनंद कुमार ने बताया कि मामले की जाँच के लिए नीमचक बथानी SDPO प्रकश कुमार और SSP अनवर जावेद अंसारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई है। फोरेंसिक टीम और तकनीकी विशेषज्ञों को भेजा गया है, जिन्होंने साक्ष्य है। कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट - मनोज कुमार