ज्ञान और मोक्ष की संगम है गयाजी, यहां की युवा दिशाहीन नहीं हो सकते, सांसद बांसुरी स्वराज ने युवाओं से किया संवाद

ज्ञान और मोक्ष की संगम है गयाजी, यहां की युवा दिशाहीन नहीं ह
गयाजी पहुंची सांसद बांसुरी स्वराज- फोटो : मनोज कुमार

Gayaji - गयाजी ज्ञान और मोक्ष की भूमि बोधगया में भाजपा नेता सुषमा स्वराज की सुपुत्री बांसुरी स्वराज ने युवा संवाद में भाग लिया। युवा संवाद ज्ञान की नगरी बोधगया के महाबोधि संस्कृति केंद्र में आयोजित हुआ। जहां उन्होंने युवा से सीधा संवाद किया और युवाओं का चुनाव की कैसे लड़ा जाए कैसे पार्टी की जीत होगी। कैसे बूथ स्तर पर पार्टी मजबूत होगी बूथ पर कैसे लीड होगी सारी बिंदु पर चर्चा कर चुनाव का जीतने का मंत्र और टिप्स दी। 

इस संबंध में बांसुरी स्वराज ने कहा कि गयाजी ज्ञान मोक्ष की संगम है। और यहां के युवा से मिलकर काफी अच्छा लगा। चुनाव की शंखनाद करने आई हूं। और यहां के युवा कभी दिशाहीन  नहीं हो सकते। बिहार एक प्रकाश की और उज्जवल हुई है। 

डबल इंजन की सरकार में 221 मॉडल थाने बने हैं बिहार लाभग नक्सल मुक्त की ओर है। बिहार में 9 बायपास सिक्स लेने का कनेक्टिविटी बनी है। देश में नरेंद्र मोदी और बिहार में नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में विकसित बिहार हो रहा है। बिजली, शिक्षा स्वास्थ्य बेहतर सुविधा मिल रही है। बिहार में नया युग आया है देश आगे बढ़ रहा है देश का डंका पूरी दुनिया बज रहा है।

Report – मनोज कुमार