डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा का राहुल गांधी पर वार, कहा- "पप्पू हैं, मोदी को कमजोर कहकर देश का किया अपमान"
Bihar Politics: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है।

Bihar Politics: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है। गया में सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने राहुल गांधी के उस बयान की कड़ी आलोचना की, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को "कमजोर" बताया गया था।
विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि "राहुल गांधी पप्पू हैं और जो विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता को कमजोर बताते हैं, वही असल पप्पू है।" उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी ने विद्वान प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अपने कार्यकाल में कठपुतली की तरह चलाया था।
डिप्टी सीएम ने कहा कि नरेंद्र मोदी न केवल भारत के बल्कि पूरी दुनिया के लोकप्रिय नेता हैं। "उन्होंने महिलाओं के सिंदूर का सम्मान किया और पाकिस्तान में आतंकवादियों के ठिकानों को ध्वस्त कर सबूत दिया कि भारत कमजोर नहीं है।"
विजय कुमार सिन्हा ने आगे कहा, "अटल बिहारी वाजपेयी के बाद यदि किसी प्रधानमंत्री ने भारत का मान-सम्मान बढ़ाया है, तो वे हैं आदरणीय नरेंद्र मोदी।" उन्होंने राहुल गांधी पर संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया और कहा कि "मोदी ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया और दुनिया में भारत की ताकत का लोहा मनवाया।"
रिपोर्ट – मनोज कुमार