गया में बिजली चोरों पर 'पावर स्ट्राइक': 12 पर FIR, दो फैक्ट्रियां भी नपीं!

गया ग्रामीण विद्युत प्रमंडल ने बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 लोगों पर FIR दर्ज की है। इसमें दो औद्योगिक परिसर भी शामिल हैं जिन पर लाखों का जुर्माना लगाया गया है।

गया में बिजली चोरों पर 'पावर स्ट्राइक': 12 पर FIR, दो फैक्ट्

Gayaji : विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, गया ग्रामीण के कार्यपालक अभियंता ई. बिनोद कुमार के नेतृत्व में बिजली चोरी के खिलाफ एक सघन छापेमारी अभियान चलाया गया । इस बड़ी कार्रवाई के दौरान कुल 12 उपभोक्ताओं को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा गया है । विभाग ने इन सभी के खिलाफ संबंधित थानों में प्राथमिकी (FIR) दर्ज करा दी है 

औद्योगिक परिसरों में मची खलबली

 

कार्यपालक अभियंता ने जानकारी दी कि इस छापेमारी की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी दो औद्योगिक परिसरों (Industrial Premises) का पकड़ा जाना है । इन परिसरों में बड़े पैमाने पर बिजली की चोरी की जा रही थी, जिससे विभाग को हर महीने भारी राजस्व की क्षति हो रही थी । इस कार्रवाई से क्षेत्र के बिजली चोरों और अवैध रूप से लंगर फंसाने वालों में हड़कंप मचा हुआ है 

लाखों का जुर्माना और जेल की चेतावनी 

पकड़े गए सभी 12 लोगों पर विभाग द्वारा भारी जुर्माना लगाया गया है । ई. बिनोद कुमार ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि बिजली चोरी एक दंडनीय अपराध है और यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा । उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे केवल वैध कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें, अन्यथा पकड़े जाने पर भारी जुर्माने के साथ-साथ जेल की सजा भी काटनी पड़ सकती है 

हाई लाइन लॉस वाले फीडरों पर विशेष नजर 


विद्युत विभाग अब उन विशिष्ट फीडरों की पहचान कर उन पर विशेष नजर रख रहा है जहाँ बिजली का नुकसान (Line Loss) सबसे अधिक दर्ज किया गया है । विभाग की रणनीति अब ऐसे इलाकों में औचक छापेमारी कर चोरी को पूरी तरह समाप्त करने की है 

कार्रवाई की मुख्य सूची (प्रमुख नाम) 

विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार कुछ प्रमुख नाम और उन पर लगाया गया जुर्माना इस प्रकार है:

क्रमथानानामस्थान/पताजुर्माना राशि
1चन्दौतीरामेश्वर साव

ग्राम- नवादा, बीथो 



2.32 लाख 



2चाकंदराम बाबु

ग्राम + पोस्ट बीथो 



1.08 लाख 



3चाकंदकिरण देवी

ग्राम- देसिन बिगहा 



1.32 लाख