Bihar News : गया GRP ने यात्रियों का सामान उड़ाने वाले गिरोह का किया खुलासा, 2 महिला समेत 3 गिरफ्तार

Bihar News : गया GRP ने यात्रियों का सामान उड़ाने वाले गिरोह

Gyaji : जिले की रेल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने यात्रियों के सामान चुराने वाले गिरोह का खुलास किया किया है। इस मामले में पुलिस ने 2 महिला समेत 3 को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह गिरोह चलती ट्रेन या प्लेटफार्म पर यात्रियों का सामान पलक झपकते ही चोरी कर लिया करते थे।


मिली जानकारी के अनुसार गया रेल पुलिस द्वारा प्लेटफार्म संख्या एक पर संदिग्ध अवस्था में दो महिलाओं को देखा गया, जिसले बाद दोनों को हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिए जाने के बाद पुलिस ने उनकी सामानो की जाँच की, जिसमें उनके पास से चोरी 1 लाख 25 हजार अनुमानित मूल्य के सोने चांदी के आभूषण बरामद किया गया है। जबकि यात्रियों के मोबाइल की चोरी करने वाले एक मोबाइल चोर को भी गिरफ्तार किया गया है। 


दोनों महिलाएं की रोहतास जिला के रहने वाली बताई जा रही हैं, जबकि मोबाइल चोर की पहचान चंदौती थाना क्षेत्र के गोविंदपुर के रहने वाले नीरज कुमार के रूप में हुई है।  


फिलहाल दोनों से और पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद जेल भेज दिया जाएगा।