Jitan Ram Manjhi: 'जीतन राम मांक्षी को पार्टी का नाम दामाद बहु रख लेना चाहिए',पार्टी से निष्कासित होने के बाद महासचिव लक्ष्मण मांझी का फूटा गुस्सा, निकाला मार्च
Jitan Ram Manjhi:हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा ने प्रदेश महासचिव लक्ष्मण मांझी को पार्टी से निष्कासित किया। इसके बाद लक्ष्मण मांझी ने जीतन राम मांझी के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाल बगावत का बिगुल फूंका।

Jitan Ram Manjhi Party HUM: हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HUM) ने प्रदेश महासचिव लक्ष्मण मांझी को पार्टी से निष्कासित कर दिया। पार्टी के प्रदेश संगठन प्रभारी राजेश रंजन ने यह आदेश प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम जारी किया है। आदेश जारी करने के बाद ही पार्टी में रहे प्रदेश महासचिव लक्ष्मण मांझी ने अब जीतन राम मांझी के खिलाफ बिगुल फूंक दिया। लक्ष्मण मांझी ने अपने साथ सैकड़ो लोगों की संख्या में आक्रोश मार्च निकाला। लक्ष्मण मांझी ने कहा कि जिनके तरफ से यह नोटिस जारी किया गया है वह तो ऑथेंटिक नोटिस है ही नहीं, नोटिस निकाला जाता तो प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा निकाला जाता है। उन्होंने कहा कि अगर महादलित समाज के साथ न्याय नही मिलता है तो पार्टी से मैं बगावत करता हूं। वैसे पार्टी से मैं खुद इस्तीफा देता हूं मैं हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा को छोड़ता हूं।
लक्ष्मण मांझी ने कहा कि पार्टी को नाम हटा करके दामाद पुतोहूआ पार्टी रख लेना चाहिए, उन्होंने कहा कि हम पार्टी में सभी उनके बेटा बेटी बहु और समधिन ही शामिल है। हम लोग पार्टी कार्यकर्ता कुछ नहीं है, उन्होंने कहा कि आज भी हमारे समाज के लोग आहार पोखड़ा के किनारे और गंदी जगह पर ही रहने का काम करते हैं। आज तक जीतन मांझी ने उन्हें 5 डिश्मिल जमीन भी देने का काम नहीं किया।
गया जी से मनोज की रिपोर्ट