LATEST NEWS

Bihar News : अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव में आईएएस अधिकारी डॉ एन विजय लक्ष्मी ने दी शानदार प्रस्तुति, मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

Bihar News : गया में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव का पहला दिन है। इस मौके पर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ एन विजय लक्ष्मी मैथिली शरण गुप्त की महाकाव्य यशोधरा पर आधारित नृत्य नाटिका की प्रस्तुत की....

Bihar News : अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव में आईएएस अधिकारी डॉ एन विजय लक्ष्मी ने दी शानदार प्रस्तुति, मंत्रमुग्ध हुए दर्शक
अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव- फोटो : santosh

GAYA : बिहार की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पशुपालन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एन विजय लक्ष्मी ने बोधगया के कालचक्र मैदान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव के प्रथम दिन मैथिली शरण गुप्त की महाकाव्य यशोधरा पर आधारित नृत्य नाटिका की प्रस्तुत की। 

इसकी सराहना आम आवाम के साथ साथ कार्यक्रम में मौजूद सभी अधिकारियों ने की यशोधरा की काव्य यात्रा में एक महिला की विरह संपूर्ण समाज की महिला का प्रतिनिधित्व करती है,जिसमें एक अर्धांगिनी के रूप में अपने पति के प्रति शिकायत और उनके उत्कर्ष दोनों को रेखांति किया गया है। एक वर्षीय बालक की मां यशोधरा अपने पुत्र के भरण पोषण और पारिवारिक दायित्व का निर्वहन करते हुए सिद्धार्थ के प्रति उलाहना का भाव सखियों को बताया है। 

यह दृश्य मार्मिक और दायित्व के बन्धन को एक साथ प्रदर्शित करता है। उनके द्वारा प्रस्तुत नृत्य नाटिका की दर्शकों के साथ साथ जिलाधिकारी डा त्यागराजन एसएम ने भी की कहा कि एक वरिष्ठ अधिकारी का दायित्व निर्वहन करते हुए उनकी साहित्यिक सोच सराहनीय है।

गया से संतोष की रिपोर्ट 

Editor's Picks