गयाजी में बड़ा हादसा,रील बनाने के दौरान 9 लड़के नदी में डूबे, 5 की मौत
Gayaji News: लड़के स्कूल से लौट रहे लड़के इसी दौरान वीडियो बनाने के लिए नदी के किनारे चले गए. लोगों ने बताया कि इनमें से कुछ लड़के 11वीं कक्षा के हैं तो कुछ 12वीं के हैं.रील बनाने के दौरान 9 लड़के नदी में डूबे

N4N डेस्क: बिहार के गयाजी में गुरुवार 25 सितंबर, 2025 को एक दर्दनाक हादसा हुआ। खिजरसराय थाना क्षेत्र के केनी पुल के पास, रील बनाने के चक्कर में 9 लड़के नदी में डूब गए, जिसमें से 5 की मौत हो गई।
कैसे हुआ हादसा?
यह घटना तब हुई जब ये सभी लड़के स्कूल से लौट रहे थे। वे नदी किनारे वीडियो बनाने लगे और गहरे पानी में चले गए। जब वे डूबने लगे तो उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े।
लोगों ने सभी 9 लड़कों को जैसे-तैसे बाहर निकाला और तुरंत बेलागंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहाँ से दो लड़कों को बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। वहीं, सात लड़कों को बेलागंज के स्वास्थ्य केंद्र में ही भर्ती किया गया, जिनमें से पाँच की मौत हो गई।
मृतक और इलाज करा रहे लड़के
बताया जा रहा है कि यह सभी लड़के 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्र थे। इस हादसे की खबर मिलते ही उनके परिवारों में मातम पसर गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
नीमचक बथानी अनुमंडल के एसडीएम केशव आनंद ने बताया कि छह लड़कों की पहचान हो चुकी है। इनके नाम हैं: तौसीफ, जासिफ, साहिल, जैम, सुफियान और साजिद। घटना की आगे की जानकारी पुलिस जुटा रही है। वहीं, इलाज करा रहे लड़के ही सही तरीके से बता पाएंगे कि यह हादसा कैसे हुआ। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या इन लड़कों में कोई सगे भाई या एक ही परिवार के सदस्य थे।