शराब माफियाओं पर पुलिस का बड़ा प्रहार: 849 लीटर देशी शराब और 4 बाइक जब्त, दो गिरफ्तार

गयाजी जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर भारी मात्रा में देशी शराब बरामद किया है। वहीं दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है......

शराब माफियाओं पर पुलिस का बड़ा प्रहार: 849 लीटर देशी शराब और
अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई- फोटो : मनोज कुमार

Gayaji : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले भर में अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 849 लीटर देशी महुआ शराब और 4 मोटरसाइकिलें जब्त करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।


पुलिस के अनुसार जिले में अवैध शराब के सेवन, निर्माण, बिक्री, भंडारण और तस्करी में संलिप्त माफियाओं व तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है।


फतेहपुर में सबसे बड़ी कार्रवाई, 700 लीटर शराब जब्त

पुलिस को सबसे बड़ी सफलता फतेहपुर थाना क्षेत्र में मिली, जहां छापेमारी कर 700 लीटर देशी महुआ शराब के साथ तस्करी में प्रयुक्त 4 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।


इन थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई 

  • फतेहपुर थाना: 700 लीटर देशी महुआ शराब व 4 मोटरसाइकिल बरामद।
  • गुरुआ थाना: 50 लीटर देशी महुआ शराब बरामद।
  • मुफस्सिल थाना: 42 लीटर देशी महुआ शराब जब्त।
  • बोधगया थाना: 40 लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक महिला तस्कर गिरफ्तार।
  • पाई बिगहा थाना: 10 लीटर देशी महुआ शराब जब्त।
  • परैया थाना: 7 लीटर देशी महुआ शराब के साथ आरोपी शिव पासवान (पिता- लालू पासवान, निवासी- वशराज बिगहा) गिरफ्तार।


मद्यनिषेध कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद (संशोधित) अधिनियम 2022 की धारा 30(ए) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शराब तस्करों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


मनोज की रिपोर्ट