नशा मुक्त भारत अभियान: गया जी में 'विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा' विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

गया जी में 'विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा' विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधान सभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने की.....

नशा मुक्त भारत अभियान: गया जी में 'विकसित भारत के लिए नशामुक
गया जी में 'विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा' विषय पर जागरूकता कार्यक्रम - फोटो : मनोज कुमार

Gyaji : सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो (क्षेत्रीय कार्यालय, गया जी) द्वारा 'नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत मानपुर स्थित +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय, रसलपुर में एकदिवसीय जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन बिहार विधानसभा अध्यक्ष सह स्थानीय विधायक डॉ. प्रेम कुमार, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. स्वेता कुमारी और विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार प्रवीण ने संयुक्त रूप से किया।


नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव: डॉ. प्रेम कुमार

मुख्य अतिथि डॉ. प्रेम कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण के लिए युवाओं का नशामुक्त होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज में इसके दुष्प्रभावों के प्रति अलख जगाने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं की ऊर्जा के सकारात्मक उपयोग पर बल देते हुए केंद्रीय संचार ब्यूरो के इस जागरूकता प्रयास की सराहना की।


मनोवैज्ञानिक पहलुओं और 'कोपिंग मैकेनिज्मपर चर्चा

विशिष्ट अतिथि डॉ. स्वेता कुमारी ने नशे की लत के मनोवैज्ञानिक कारणों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन के लिए सकारात्मक 'कोपिंग मैकेनिज्म' अपनाने की सलाह दी। वहीं, क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी भानु कुमार झा ने स्वागत भाषण में शिक्षकों से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के 'मानस' (MANAS) ऐप को डाउनलोड करने की अपील की, ताकि नशामुक्ति से जुड़ी जानकारियां आसानी से मिल सकें।


चित्रकला व लूडो प्रतियोगिता के विजेता सम्मानितनुक्कड़ नाटक प्रस्तुत

कार्यक्रम के दौरान पूर्व में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं—आराध्या कुमारी, निशु कुमारी व श्वेता कुमारी (कक्षा 9) तथा लूडो प्रतियोगिता की विजेता गुंजा कुमारी व सुहानी कुमारी को मेडल, प्रशस्ति-पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विभाग के पंजीकृत कलाकारों ने एक मार्मिक नाटक के जरिए नशे से तबाह होते परिवारों की व्यथा पेश कर लोगों को जागरूक किया।


व्यापक भागीदारी और धन्यवाद ज्ञापन

कार्यक्रम का सफल मंच संचालन हर्ष सिन्हा तथा धन्यवाद ज्ञापन सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी अरविंद कुमार ने किया। प्रधानाचार्य संजय कुमार प्रवीण ने आयोजकों का आभार जताते हुए स्कूली स्तर पर ऐसे अभियानों की निरंतरता को जरूरी बताया। इस मौके पर विभागीय कर्मियों, विद्यालय के शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।


मनोज की रिपोर्ट