Bihar Crime News : लातेहार में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया 5 लाख का इनामी कुख्यात नक्सली मनीष यादव, बिहार झारखण्ड में 40 से अधिक दर्ज थे मामले
Bihar Crime News : लातेहार में पुलिस के साथ मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी कुख्यात नक्सली मनीष यादव मारा गया. यह नक्सलियों के बिहार कनेक्शन का अंतिम कड़ी माना जा रहा था.........पढ़िए आगे

GAYA : लातेहार में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए 5 लाख का इनामी कुख्यात नक्सली सब जोनल कमांडर मनीष यादव उर्फ मनीष जी का आज शव गया स्थित उसके पैतृक गांव डुमरिया थाना क्षेत्र के छकरबंधा गांव पहुंचा। गांव में शव पहुंचते ही भारी संख्या में ग्रामीण भी उनके शव देखने के लिए पहुंचे थे। वही उसकी पत्नी का रो रो का बुरा हाल हो गया था। शव का अंतिम संस्कार गांव के ही पास एक बधार में किया गया। जहां उसके 5 वर्षीय पुत्र द्वारा मुखाग्नि दिया गया। मारे गए नक्सली पर बिहार/ झारखंड में 40 से ज्यादा मामले दर्ज थे और उस पर 5 लाख का इनाम घोषित था।
कुख्यात नक्सली का मुठभेड़ लातेहार जिले के नेतरहाट थाना के चोरहा जंगल में 25 मई को हुआ था। बताया जाता है कि नक्सली नीरज यादव 2013 में नक्सली संगठन से जुड़ा था। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण वह नक्सली संगठन में जुड़ा था। वही मारे गए नक्सली के चचेरे भाई ने बताया की वह शुरू में ही 1 साल पढ़ाई के लिए बाहर भी गया था। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण पढ़ाई बंद हो गई और फिर कमाने की खोज में चला गया। लेकिन उसे कहीं भी नौकरी नहीं मिला। जिसके बाद वह 2013 में वापस अपने घर पहुंचा और नक्सली संगठन में चला गया।
मनीष के भाई बताते हैं कि पुलिस को गुप्त सूचना देने वाले उनके ही संगठन के कुछ लोग थे। जिस संगठन के द्वारा भी उस पर कार्रवाई करें और उसे भी मारे। वही जिला प्रशासन और बिहार सरकार से मांग करते हैं कि उनके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं और पत्नी है। उन्हें सरकार पालन पोषण के लिए कुछ सहायता करे। साथ ही उनके बच्चों को पढ़ाई के लिए स्कूल में नामांकन कराए। ताकि दोनों बच्चे भी बाद में उग्रवादी ना बने।
गया से मनोज की रिपोर्ट