Bihar Crime News : गया में 20 लाख का स्टाम्प पेपर लेकर फरार हुआ उचक्का, इलाके में मचा हड़कंप

Bihar Crime News : गया में 20 लाख का स्टाम्प पेपर लेकर फरार

GAYA : गया सिविल कोर्ट के पास से 20 लाख रुपए का बैग में रखा स्टांप पेपर लेकर उचक्का फरार हो गया। इस घटना के बाद लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। जिसके बाद डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है। 

जानकारी के मुताबिक कोर्ट के पास स्टांप वेंडर लक्ष्मण अग्रवाल के बैग में रखे लगभग 20 लख रुपए के स्टांप पेपर को लेकर उचक्के फरार हो गए हैं। 

पूरे मामले को लेकर थोड़ी देर के लिए हड़कंप मच गया। बहरहाल पूरे मामले को लेकर स्थानीय थाना के पुलिस हर बिंदुओं पर जाँच में जुट गई है। लेकिन खबर लिखे जाने तक न ही पुलिस बैग खोज पाई है और न ही उचक्के को गिरफ्तार कर पायी है। 

वहीँ स्टाम्प वेंडर में मायूसी छा गयी है। उसने जल्द जल्द से गायब स्टाम्प बरामद करने की मांग पुलिस से की है।

गया से मनोज की रिपोर्ट