Bihar Pink bus service - गया जी में महिलाओं के लिए शुरू पिंक बस का रूट और टाइम टेबल जारी, साउथ बिहार सेंट्रल यूनिवर्सिटी से भी चलेगी बसें
Bihar Pink bus service- गयाजी शहर में पिंक बस सेवा शुरू हो गई है। साथ ही रूट और समय सारिणी भी जारी कर दी गई है। शहर के टिकारी स्थित साउथ बिहार सेंट्रल यूनिवर्सिटी से आज बस को रवाना किया गया।

Gayaji - गयाजी शहर में महिलाओं और छात्राओं के लिए चलाई गईं पिंक बस सेवा की समय सारणी निर्धारित कर दी गई है। इसके अलावा गया से टिकारी जाने वाली बसों को साउथ बिहार सेंट्रल यूनिवर्सिटी कैम्पस में रोकने एवं उस मार्ग से होते हुए गुजरने हेतु अनिवार्य किया गया है। इसी उद्देश्य से आज ज़िला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार एवं साउथ बिहार सेंट्रल यूनिवर्सिटी के पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से पिंक बसों के उक्त मार्ग से परिचालन को लेकर हरि झंडी दिखाकर रवाना किया।
ज़िला परिवहन पदाधिकारी गया ने बताया कि गयाजी शहर में चलने वालीं पिंक बस सेवा का समय सारणी जारी कर दी गई है। गया जंक्शन से फिलहाल दो पिंक बस की सेवा बहाल की गई। इसमें एक बस केंद्रीय विश्वविद्यालय पंचानपुर टिकारी चल रही है। यह चार फेरा लगाएगी। गया जंक्शन से सुबह 5:50 बजे चलेगी जो 6:10 बजे केंद्रीय विश्व विधालय और 7:00 टिकारी पहुंचेगी।, 8:30 बजे जंक्शन से खुलने के बाद 9:10 बजे केंद्रीय विश्व विधालय व 10 बजे टिकारी पहुंचेगी।
11:40 बजे जंक्शन से चलने के बाद 12:20 बजे केंद्रीय विश्व विधालय व 1:20 बजे टिकारी तथा शाम 3:10 बजे जंक्शन से चलने वाली पिंक बस 3:50 बजे केंद्रीय विश्व विद्यालय व 4:30 बजे टिकारी पहुंचेगी। दूसरी बस गया जंक्शन से मगध विश्वविद्यालय बोधगया की ओर तीन फेरा परिचालित होगी।
गया जंक्शन से सुबह 8:20 बजे चलकर 8:40 बजे सिकड़िया मोड़ पहुंचेगी और 9:30 बजे मगध विश्वविद्यालय पहुंचेगी। 11:10 बजे गया जंक्शन से चलकर 11:30 बजे सिकरिया मोड़ और 1:45 बजे मगध विश्वविद्यालय पहुंचेगी। गया जंक्शन से शाम 3:00 बजे चलकर 3:20 बजे सिकड़िया मोड़ और 4:30 बजे मगध विश्वविद्यालय पहुंचेगी।
ज़िला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि गया ज़िले को और बस की संख्या प्राप्त होने के साथ गया -वाया गया इंजीनियरिंग कॉलेज -भाया खिजर सराय तक परिचालन करवाया जाएगा। ताकि गया इंजीनियरिंग कॉलेज जाने वाले छात्राओं को मदद मिल सके। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा जैसे-जैसे अन्य और वाहन प्राप्त होंगे उसी अनुरूप अन्य रूटों पर परिचालन की सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी।
मनोज कुमार की रिपोर्ट