Bihar Crime : गया में कूरियर की आड़ में गांजा तस्करी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 2 करोड़ के माल के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

Bihar Crime : गयाजी में डाक पार्सल की आड़ में पुलिस ने गांजा तस्करी का खुलासा किया है. जहाँ पुलिस ने करोड़ के गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है......पढ़िए आगे

Bihar Crime : गया में कूरियर की आड़ में गांजा तस्करी का पुलिस
गांजा तस्करी का खुलासा - फोटो : MANOJ

GAYAJI : जिले में सूखे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मद्यनिषेध विभाग की टीम एवं बहेरा थाना की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बहेरा-डोभी मार्ग से एक कंटेनरनुमा डाक पार्सल पिकअप वाहन से 394 किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत करीब दो करोड़ रुपये बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार 20 मार्च की रात को मद्यनिषेध टीम और बहेरा थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से बिहार में भारी मात्रा में गांजा की खेप लाई जा रही है। इस सूचना पर वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शेरघाटी-2 अजय प्रसाद के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर बहेरा-डोभी मार्ग पर वाहन जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान रात एक सफेद रंग का कंटेनरनुमा डाक पार्सल पिकअप वाहन, जिस पर Blue Dart DHL लिखा था, को रोका गया। वाहन में सवार दो व्यक्तियों ने प्रारंभ में कूरियर का सामान होने की बात कही, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने वाहन में गांजा छिपाकर ले जाने की बात स्वीकार कर ली। यह जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शेरघाटी 2 अजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी।

उन्होंने बताया की जांच के दौरान प्लास्टिक के बंडलों में छिपाकर रखे गए 108 पैकेट गांजा बरामद हुए, जिनका कुल वजन 394 किलोग्राम पाया गया। पूछताछ में गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि गांजा की खेप झारखंड के चतरा से जहानाबाद ले जाई जा रही थी। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार तस्कर वैशाली जिले के रहने वाला गणेश कुमार तथा मोनू कुमार है।

मनोज की रिपोर्ट