Bihar Voter Adhikar Yatra: मतदाता सूची में गड़बड़ी पर गरजे राहुल, गया से नवादा रवाना, जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत

Bihar Voter Adhikar Yatra:मतदाता सूची में गड़बड़ी और वोटरों के नाम काटे जाने के आरोपों को लेकर कांग्रेस की मतदाता अधिकार यात्रा लगातार तेज़ होती जा रही है।

Bihar Voter Adhikar Yatra
मतदाता सूची में गड़बड़ी पर गरजे राहुल- फोटो : reporter

Bihar Voter Adhikar Yatra:मतदाता सूची में गड़बड़ी और वोटरों के नाम काटे जाने के आरोपों को लेकर कांग्रेस की मतदाता अधिकार यात्रा लगातार तेज़ होती जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी गया जिले के रसलपुर गांव से नवादा जिले के लिए रवाना हुए। इस दौरान जगह-जगह भारी भीड़ उमड़ी और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

राहुल गांधी के काफिले के गुजरने के दौरान सड़क किनारे खड़े लोगों ने हाथ हिलाकर और फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। वजीरगंज और जमुवाआ बाजार से होते हुए उनका काफिला नवादा की ओर बढ़ा। कांग्रेस कार्यकर्ता राजीव कुमार कन्हैया और कैलाश पाल ने बताया कि राहुल गांधी की इस यात्रा को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि सत्ता पक्ष की ओर से मतदाता सूची में गड़बड़ी और नाम काटने की साजिश जनता की निगाहों से बची नहीं है।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोग अब समझ गए हैं कि उनके मताधिकार से खिलवाड़ किया जा रहा है। इसी वजह से राहुल गांधी के कार्यक्रमों में उमड़ती भीड़ इस बात का सबूत है कि जनता बदलाव चाहती है, 

कल से लेकर आज तक गया जिले के विभिन्न इलाकों में राहुल गांधी का भव्य स्वागत हुआ। कार्यकर्ताओं का दावा है कि यह भीड़ केवल स्वागत की नहीं, बल्कि मतदाता अधिकार की लड़ाई का समर्थन भी है।

रिपोर्ट- मनोज कुमार