ऑनलाइन वाली लव स्टोरी ने युवती की लाइफ की बर्बाद, महज 5 महीने बाद पति हुआ फरार, हर किसी को अलर्ट करने वाली खबर

कटिहार की रहने वाली प्रियंका कुमारी की अजमनगर के अखिलेश साह से फेसबुक वाला प्यार भारी पड़ गया। नतीजा ये हुआ कि लड़का धोखा देकर भाग गया।

ऑनलाइन वाली लव स्टोरी ने युवती की लाइफ की बर्बाद, महज 5 महीन
ऑनलाइन वाली लव स्टोरी ने युवती की लाइफ की बर्बाद- फोटो : freepik

Bihar Katihar Love Story: कटिहार की प्रियंका कुमारी और अजमनगर के अखिलेश साह की मुलाकात फेसबुक पर दो साल पहले हुई। उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। परिवार की मर्जी के खिलाफ दोनों ने शादी करने का फैसला किया और लुधियाना भागकर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर लिया।

पांच महीने बाद पति हुआ फरार

शादी के बाद प्रियंका और अखिलेश ने लुधियाना में किराए के कमरे में रहना शुरू किया। पांच महीने तक सब कुछ सामान्य था। लेकिन छठ पूजा के दौरान, जब अखिलेश प्रियंका के साथ ससुराल (सौरिया गांव, डंडखोरा थाना क्षेत्र) आया, वह बाजार से सामान लाने के बहाने घर से निकला और फिर लौटकर नहीं आया।

ससुराल में बुरा बर्ताव

पति के लापता होने के बाद प्रियंका ने अखिलेश से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका फोन बंद आ रहा था। जब वह अपने परिवार के साथ अखिलेश के घर पहुंची, तो उसके ससुर ने घर में घुसने नहीं दिया और उसे अपमानित किया।

Nsmch

महिला थाने में शिकायत दर्ज

प्रियंका ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि वह अपने पति के साथ रहना चाहती हैं। प्रियंका ने यह भी बताया कि शादी के बाद दोनों लुधियाना में खुश थे और अखिलेश के अचानक गायब होने की कोई वजह समझ नहीं आ रही है।

पुलिस जांच और न्याय की उम्मीद

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रियंका को उम्मीद है कि उसे न्याय मिलेगा और उसका पति वापस आएगा। अब यह देखना बाकी है कि इस मामले का अंत कैसे होगा।