बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : आधुनिक बिहार के निर्माता श्रीकृष्ण सिंह को भारत रत्न देने की उठी मांग, 21 अक्टूबर को पैतृक गाँव माऊर से होगी पदयात्रा की शुरुआत

आधुनिक बिहार के निर्माता बिहार केशरी डॉ श्री कृष्ण सिंह को भारत रत्न दिलाए जाने को लेकर बरबीघा से एक बड़े समारोह की तैयारी हो रही है। यह तैयारी आई एम ए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सहजानंद प्रसाद सिंह द्वारा किया जा रहा है।

भारत रत्न देने की मांग

SHEKHPURA : आधुनिक बिहार के निर्माता बिहार केशरी डॉ श्री कृष्ण सिंह को भारत रत्न दिलाए जाने को लेकर बरबीघा से एक बड़े समारोह की तैयारी हो रही है। यह तैयारी आई एम ए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सहजानंद प्रसाद सिंह द्वारा किया जा रहा है। इसको लेकर शेखपुरा जिले के बरबीघा स्थित एक निजी सभा कक्ष में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जहां आईएमए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सहजानंद प्रसाद सिंह,पटना के ख्याति प्राप्त हड्डी रोग विशेषज्ञ ऋषभ कुमार, डॉ आनन्द कुमार विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम में रुचि लेने वाले चिंटू कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आईएमए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सहजानंद प्रसाद सिंह ने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दल से जुड़े लोग बिहार केसरी डॉक्टर श्री कृष्ण सिंह के नाम पर अपनी राजनीतिक रोटी सेक रहे हैं ।लेकिन उनके सम्मान दिलाए जाने की दिशा में कोई पहल नहीं किया है। उन्होंने आगे कहा कि आगामी 21 अक्टूबर 2024 को उनके जयंती के अवसर पर उनके पैतृक गांव बरबीघा के माऊर से एक वृहद संकल्प पदयात्रा निकाला जाएगा। पदयात्रा का उद्देश्य बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ श्री कृष्णा सिंह को भारत रत्न दिलाए जाने को लेकर होगा। 

उन्होंने कहा कि 21 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक यह संकल्प पदयात्रा बरबीघा से शुरू होकर पटना राज भवन पर जाकर समाप्त होगा। इस दौरान राज्यपाल को बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉक्टर श्री कृष्ण सिंह को भारत रत्न दिलाए जाने को लेकर अपनी मांग पत्र सौंपेगा। उन्होंने कहा कि उनके सम- कक्ष कई महान विभूतियों को भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका है। लेकिन बिहार केसरी को अभी तक भारत रत्न नहीं दिया गया है। ऐसे में पदयात्रा के माध्यम से भारत रत्न दिए जाने की मांग को तेज किया जाएगा। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ श्री कृष्ण सिंह को भारत रत्न दिए जाने की मांग की है। 

उन्होंने कहा कि श्री बाबू सामाजिक समरसता एवं सामाजिक चेतना के लिए सदा काम किया है। उनके नेतृत्व में बिहार भारत का पहला राज्य बना जहां स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद जमींदारी प्रथा समाप्त हुआ। जबकि तत्कालीन बिहार का अंग रहा देवघर के ख्याति प्राप्त बैजनाथ धाम मंदिर में दलितों का प्रवेश वर्जित था तो श्री बाबू दलितों को मंदिर में प्रवेश करने के लिए संघर्ष की और दलितों के लिए देवघर का दरवाजा सदैव के लिए खोल दिया गया। जबकि उनके द्वारा बिहार में कई विकास के कार्य भी किया। जिसमें प्रमुख कच्चा तेल 1200 किलोमीटर दूर से पाइप लाइन से बेगूसराय पहुंचा,बरौनी में 350 एकड़ में खाद कारखाना खुलवाया, बरौनी में थर्मल, रिफाइनरी ,फर्टिलाइजर कारखाना और डेयरी फार्म खोलकर बिहार को विकसित बिहार बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जबकि इस मौके पर पटना के प्रतिष्ठित हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ऋषभ कुमार ने भी कहा कि वह अपने पिता के इस कार्य में भरपूर सहयोग करेंगे और आम लोगों से भी बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉक्टर श्री कृष्ण सिंह को भारत रत्न दिलाए जाने को लेकर निकाले जाने वाले पदयात्रा में आम लोगो के शामिल होने की अपील की है। ताकि बिहार केशरी को जल्द से जल्द भारत रत्न का गौरव मिल सके।

शेखपुरा से दीपक की रिपोर्ट

Editor's Picks