बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Bihar News: लहरिया लूटा ए राजा...पटना में भोजपुरी गाने पर बार बालाओं के साथ जमकर लगाए ठुमके, फिर हुआ ऐसा कि अब ढूंढ रही है थाने की पुलिस

पटना से सटे बिहटा में बार बालाओं के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। नर्तकियों ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस इन आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Bar dancers
Bar dancers allege molestation- फोटो : viral video

Bihar News: बिहार के पटना में एक बार फिर भोजपुरी गाने पर बार बालाओं के ठुमके लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में लहरिया लूटा ए राजा... गाने पर बार बालाओं के साथ मौजूद लोग कुछ युवकों ने भी जमकर ठुमके लगाए फिर कार्यक्रम के दौरान ऐसा कुछ हुआ की अब उन सभी युवकों को पुलिस ढूंढ रही है। पुलिस उनके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।    

नर्तकी ने लगाया छेड़खानी का आरोप

दरअसल, मामला बिहटा- आईआईटी अमहरा थाना क्षेत्र के हिरामनपुर गांव का है। जहां नाच के दौरान नर्तकी से छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर नर्तकी ने स्थानीय थाना में दो लोगों को नामजद करते हुए अज्ञात 20 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर अभियुक्त की गिरफ्तारी में जुट गयी है।

जन्मदिन को लेकर हुआ था नृत्य कार्यक्रम का आयोजन

आईआईटी थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हिरामनपुर गांव में दीपू एवं मुन्ना यादव के यहां जन्मदिन का कार्यक्रम आयोजित था। जन्मदिन  के दौरान मनोरंजन के लिए नर्तकी को बुलाया गया था। नृत्य के दौरान गांव के कुछ असमाजिक तत्वों के द्वारा नर्तकी के साथ छेड़खानी करना शुरु कर दिया गया। नर्तकी के मना करने के बाद भी असमाजिक तत्वों ने छेड़खानी किया। मामले को लेकर नर्तकी ने स्थानीय थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। 


आरोपियों को तलाश रही पुलिस

इस मामले में आईआईटी थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि भोजपुर निवासी सह म्यूजिकल ग्रुप के संचालक प्रभा कुमारी ने हिरामनपुर निवासी दीपू यादव एवं मुन्ना यादव को नामजद करते हुए करीब 20अन्य अज्ञात के खिलाफ छेड़खानी के मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की छानबीन करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है।

पटना से सुमित की रिपोर्ट

Editor's Picks