LATEST NEWS

Bihar News: गोपालगंज में रिटायर्ड फौजी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Bihar News: बिहार के गोपालगंज में रिटायर्ड फौजी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मौत को बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

bihar news
Retired soldier dies- फोटो : Reporter

Gopalganj: गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के चांद परना गांव निवासी एक रिटायर्ड फौजी की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतक के सिर पर चोट का निशान पाया गया। वहीं परिजनों ने जमीनी विवाद में पाटीदारों पर पीट पीट कर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल  भेज कर पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान चांद परना गांव निवासी रिटायर्ड फौजी 74 वर्षीय मदन प्रसाद सिंह के रूप में किया गया।

दरअसल, घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि मृतक मदन प्रसाद बुधवार को अपने घर से भैंस चराने के लिए निकले थे। लेकिन देर शाम तक अपने घर नहीं पहुंचे तो परिजनो को चिंता सताने लगीं परिजनो ने काफी खोजबीन करना शुरू कर दिया लेकिन उनका कही पता नहीं चल सका। इसी बीच किसी ने उन्हें जख्मी अवस्था में गांव के पोखरे के पास देख कर उनके परिजनों को सूचना दी। 

सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां से डॉक्टर ने उनकी स्थिति नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन सदर अस्पताल पहुंचे पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं उनकी मौत होने के बाद परिजन चीत्कार मार कर रोने लगे। परिजनो में कोहराम मच गई। इस संदर्भ में मृतक के दामाद मदन सिंह ने बताया कि पोखरे के पास से जख्मी अवस्था में वह पड़े थे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। इनके पाटीदारों से पिछले डेढ़ वर्षीय से जमीनी विवाद चल रहा था। इसके पूर्व आरोपियों द्वारा धमकी भी दिया गया था साथ ही केस भी हुआ था। आशंका है कि उनकी पिटाई के बाद हत्या कर कर दिया गया है। बताया जाता है कि मृतक रिटायर्ड फौजी था। एक बेटा और पांच बेटियां है। पिछले 22 तारीख को ही अपनी बेटी की शादी किए थे। इस संदर्भ में सिधवलिया थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Editor's Picks