BIHAR NEWS - 122.83 करोड़ की लागत से बिहार में छह पीपा पुल का होगा निर्माण, मिली मंजूरी

BIHAR NEWS - बिहार पथ निर्माण विभाग ने पटना सहित छह जिलों में नदियों पर पीपा पुल निर्माण को मंजूरी दी है। इन पुलों के निर्माण पर 122 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। पीपा पुल के बनने से यातायात बेहतर होगी।

BIHAR NEWS - 122.83 करोड़ की लागत से बिहार में छह पीपा पुल क

PATNA - राज्य में समस्तीपुर, मधेपुरा, बक्सर, भोजपुर, पटना एवं वैशाली जिले में कुल छह पीपा पुल के अधिष्ठापन, मरम्मति एवं रख-रखाव के लिए उप मुख्यमंत्री-सह- पथ निर्माण मंत्री के स्तर से प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

उप मुख्यमंत्री-सह-पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सुगम यातायात हेतु पीपा पुल एक बड़ा माध्यम रहता है। नदियों में जल स्तर बढ़ने के समय इन पुलों को खोला जाता है और जल स्तर कम होने के बाद इन्हें पुनः अधिष्ठापित किया जाता है। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि अगले पांच वर्षों के लिए इन पुलों को सुरक्षित रखने और ससमय खोलने और लगाने हेतु प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है, ताकि आमजनों को बरसात के तुरंत बाद यातायात हेतु पीपा पुल उपलब्ध हो सके।

उप मुख्यमंत्री-सह-पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि पुल निर्माण निगम के प्रबंधन निदेशक को स्पष्ट निदेश दिया गया है कि इन पुलों का त्वरित गति से गुणवत्ता पूर्ण निर्माण कराना सुनिश्चित किया जाय। निर्माण अवधि में सत्त अनुश्रवण का भी निदेश दिया गया है। विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2005 से लगातार पथ/पुल निर्माण के क्षेत्र में कई कार्य हुए है। राज्य के किसी भी जिले से पटना अब 5 घंटे में आना संभव हो गया है।

Nsmch
NIHER

उप मुख्यमंत्री-सह-पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में नव निर्माण और विकसित बिहार की परिकल्पना साकार हो रही है। विभाग गुणवत्ता पूर्ण निर्माण हेतु प्रतिबद्ध है।