बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Bihar News: पटना के गांधी मैदान पहुंची 'ट्रॉफी गौरव यात्रा', बिहार में पहली बार महिला हॉकी चैंपियनशिप का होगा आयोजन

Women Hockey Championship

Bihar News: पटना डीएम और वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना द्वारा विमेंस एशियन हॉकी चैंपियन्स ट्रॉफी, 2024 की ट्रॉफी गौरव यात्रा के क्रम में गाँधी मैदान पटना में आयोजित भव्य कार्यक्रम में ट्रॉफी का स्वागत किया गया। राज्य सरकार द्वारा खेल के क्षेत्र में किए जा रहे सराहनीय प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए आम जनता से खेल एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

इन राज्यों से होकर गुजरेगी ट्रॉफी गौरव यात्रा

ट्रॉफी गौरव यात्रा 14 अक्टूबर से 10 नवम्बर के बीच 4 राज्यों-हरियाणा, पंजाब, ओडिशा और झारखंड-के साथ-साथ बिहार के सभी 38 जिलों से गुजरेगी। बता दें कि, एशियन हॉकी चैंपियन्स ट्रॉफी (महिला) दिनांक 11 नवंबर से 20 नवम्बर, 2024 तक राजगीर खेल परिसर, राजगीर में आयोजित होगा। राजगीर के अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में चलने वाले इस प्रतिष्ठित हॉकी चैंपियनशिप में भारत समेत चीत, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की महिला हाकी टीम हिस्सा लेगी।

पहली बार आयोजित होगा  अंतरराष्ट्रीय महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप

बता दें कि, बिहार में पहली बार आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप को लेकर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गौरव यात्रा रथ को रवाना किया था।  मुख्यमंत्री ने 01 अणे मार्ग में आयोजित समारोह में हरी झंडी दिखाकर एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी (महिला) गौरव यात्रा का शुभारंभ किया था।


गांधी मैदान में हुआ कार्यकर्म 

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जहां-जहां ट्रॉफी गौरव यात्रा पहुंचेगी, वहां स्थानीय प्रशासन के सहयोग से ट्रॉफी के स्वागत और सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इससे बिहार में पहली बार होने वाली इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता को सफल बनाने में सबकी भागीदारी सुनिश्चित की जा सकेगी। इसी कड़ी में मंगलवार को ट्रॉफी पटना के गांधी मैदान में पहुंची।  

Editor's Picks