बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Bihar Sarkari Naukri: बिहार में नौकरी की बहार ! अब इस विभाग के खाली पदों पर होगी बंपर बहाली

Bihar Sarkari Naukri: बिहार सरकार रोजगार के नए नए अवसरों की तलाश कर रही है। इसी कड़ी में वन विभाग में बड़ी बहाली निकलने वाली है। मंत्री प्रेम कुमार ने वन विभाग में खाली पदों पर जल्द बहाली करने का आदेश दिया है।

1825 posts recruitment
Forest Department- फोटो : social media

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार इन दिनों प्रदेश के अलग अलग विभागों में बहाली निकाल रही है। सीएम नीतीश ने वादा किया है कि वो बिहार विधानसभा चुनाव के पहले प्रदेश के युवाओं को 12 लाख नौकरियों देंगे। जिसके बाद से ही अलग अलग विभाग में खाली पदों पर बहाली निकाली जा रही है। इसी कड़ी में अब बिहार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़ी बहाली निकाली जाएगी। 

वन विभाग में बंपर बहाली 

मिली जानकारी अनुसार बिहार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में 1825 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्णय लिया गया है। विभाग के मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि आम जनता से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए इन पदों पर जल्द से जल्द नियुक्तियाँ की जाएं।

विभाग में पदों की संख्या और रिक्तियां

विभागीय आंकड़ों के अनुसार, विभाग में कुल 3644 पद स्वीकृत हैं। इनमें वन क्षेत्र पदाधिकारी, वनपाल, वनरक्षी, लिपिक, अमीन आदि के पद शामिल हैं। वर्तमान में इनमें से 1843 पदों पर कर्मचारी कार्यरत हैं, जबकि 1825 पद रिक्त हैं। इन पदों पर जल्द से जल्द भर्ती की जाएगी।

रिक्त पदों को भरने के प्रयास

मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि विभाग में मानवबल की कमी के कारण कई महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि रिक्त पदों को भरने के लिए बाहरी स्रोतों का भी उपयोग किया जाए। आवश्यकतानुसार संविदा आधार पर भी कर्मचारियों की नियुक्ति की जा सकती है।


विभाग में 3644 पद हैं स्वीकृत

समीक्षा में मंत्री डॉ प्रेम कुमार को जानकारी दी गई कि विभाग में 3644 स्वीकृत पद हैं। इनमें वनों के क्षेत्र पदाधिकारी- 156, वनपाल – 614, वनरक्षी-2375, निम्नवर्गीय लिपिक -176, उच्च वर्गीय लिपिक -87, प्रधान लिपिक- 45, सहायक प्रशासी पदाधिकारी- 11, आशुलिपिक- 35, अमीन-40, प्रारूपक-16 और चालक- 89 स्वीकृत बल हैं।

इन पदों पर कार्यरत हैं कर्मचारी

स्वीकृत पदों के विरूद्ध वर्तमान में 1843 पदों पर अधिकारी और कर्मचारी कार्यरत हैं। इनमें वनों के क्षेत्र पदाधिकारी- 105, वनपाल- 268, वनरक्षी- 1262, निम्नवर्गीय लिपिक- 109, उच्च वर्गीय लिपिक- 41, प्रधान लिपिक- 20, सहायक प्रशासी पदाधिकारी- 08, आशुलिपिक- 01, अमीन-22 और चालक-7 कार्यरत हैं। इसके अलावा 1825 पद रिक्त हैं। इनमें वनों के क्षेत्र पदाधिकारी-51, वनपाल-346, वनरक्षी-1113, निम्नवर्गीय लिपिक-67, उच्च वर्गीय लिपिक-46, प्रधान लिपिक-46, सहायक प्रशासी पदाधिकारी-3, आशुलिपिक-37, अमीन-18, प्रारूपक-16, चालक 82 के पद शामिल हैं।

Editor's Picks