बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Bihar Weather: नवरात्र के उमंग में खलल बनेगा बारिश, इन जिलों में 7 और 8 अक्टूबर को जमकर बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग का अलर्ट

aaj ka mausam

Bihar Weather: बिहार में इन दिनों लोग गर्मी की मार झेल रहे हैं। तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। चिलचिलाती धूप लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। वहीं बीते 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान गोपागंल में 35.1 डिग्री C.रहा। 34 डिग्री  C. के साथ बक्सर और नवादा दूसरे नंबर पर सबसे गर्म जिला रहा। वाल्मिकीनगर, अरवल, नालंदा, वैशाली, भोजपूर, बेगूसराय, दरभंगा, मधुबनी का तापमान 33 डिग्री C.दर्ज किया गया। 

पटना, गया, औरंगाबाद, जमुई, बांका का तापमान 23 डिग्रीC.दर्ज हुआ। सुपौल, आरा, समस्तीपुर, भागलपुर, छपरा, मोतिहारी, सिवान इन जिलों का अधितम तापमान 31 डिग्री C. दर्ज किया गया है। वहीं मौसम विभाग की मानें तो बिहार के कुछ जिलों में बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग की मानें 7 और 8 अक्टूबर यानी आज और कल बिहार में भारी बारिश होने की संभावना है। 


एक और जहां दुर्गा पूजा का दौर है तो वहीं बारिश नवरात्रि का मजा किरकिरा कर सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि राजधानी पटना समेत राज्य के कई जिलों में बादल छाए रह सकते हैं। पटना, गोपालगंज, सीवान, सारण, नालंदा, जहानाबाद समेत की और जिलों में बारिश की संभावना है। आसार है कि एक बार फिर बिहार में मानसून की वापसी हो सकती है। 

विभाग के अनुसार बिहार में मानसून की वापसी यानि 15 अक्टूबर तक बारिश की संभावना बनी रहेगी। वैसे उत्तर-पूर्व हिस्से में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है, इसका प्रभाव भी इस सप्ताह बिहार में देखने को मिलेगा। सोमवार को तापमान सामान्य से अधिक रहेगा और कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी रहेगा। मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। विशेष रूप से, बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है, जिससे स्थिति और बिगड़ सकती है।

Editor's Picks