बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Home  ›  Region  ›  

BIHAR WEATHER : बिहार में बारिश की भेंट चढ़ सकता है दुर्गा पूजा, इन जिलों में बारिश का मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

BIHAR WEATHER : बिहार में बारिश की भेंट चढ़ सकता है दुर्गा पूजा, इन जिलों में बारिश का मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

PATNA : बिहार में पिछले कुछ दिनों से चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगो का जीना दूभर कर रखा है। चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी के कारण लोग कहीं भी आने जाने से परहेज कर रहे है। धूप इतना प्रचंड है कि लोग घऱ से निकलते ही पसीने से सराबोर हो जा रहे है। इस भीषण गर्मी का सीधा असर लोगो के स्वास्थ्य पर रहा है। खासकर बच्चे और बुजुर्ग लोग इस उमस भरी गर्मी के चपेट में आ जाने से बीमार हो जा रहे हैं। 

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटो के लिए बिहार के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किए गया है। मौसम विभाग की माने तो बिहार के बेगुसराय,रोहतास ,लखीसराय औऱ मुंगेर में बारिश हो सकता है। दौरान भीषण बारिश के साथ साथ मेघ गर्जन तथा वज्रपात की आशंका जताई गई है। मेघ के समय हवा की गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। 

इन जिलों के लोगों से मौसम विभाग ने आग्रह किया है औऱ कहा है कि इस मौसम की स्थिति को  देखते हुए आप सतर्क और सावधान रहें। यदि आप खुले में हो तो जल्द से जल्द किसी पक्के मकान की शरण लें। ऊँचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान अपने खेतों में न जाए एवं मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करे। वहीं दुसरी ओर  मौसम विभाग के तरफ से कल के लिए सूबे कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है । 

मौसम विभाग की माने तो सुपौल ,अररिया ,पूर्णिया ,मधेपुरा ,कटिहार ,भागलपुर बांका ,जमुई,किशनगंज ,लखीसराय औऱ नवादा में मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान 35.1 डिग्री सेलसियस गोपालगंज में  दर्ज किया गया है।

ऋतिक की रिपोर्ट 

Editor's Picks