HONOUR KILLING : बहन के प्रेमी को मारकर पोखर के पास फेंका शव, गांव में हो रही बदनामी से नाराज हो दोस्तों के साथ दिया घटना को अंजाम

BIHAR CRIME - चार दिन पहले कुएं के पास मिले युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि हत्या प्रेम प्रसंग में की गई थी।

HONOUR KILLING : बहन के प्रेमी को मारकर पोखर के पास फेंका शव
बहन के प्रेमी की हत्या की।- फोटो : AMAN SINHA

NAWADA - नवादा में चार दिन पहले युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। युवक की हत्या प्रेम प्रसंग में की गई थी। जिसमें झारखंड से तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि 15 दिसंबर को पकरीबरावां थाना क्षेत्र के बढौना गांव के स्थित पोखर में एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था। पुलिस द्वारा अविलंब घटनास्थल के निरीक्षण उपरांत इस संदर्भ में पकरीबरावां थाना कांड दर्ज करते हुए आगे की जांच शुरू की गई। 

कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नवादा के निर्देशानुसार एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा शव की पहचान कर संलिप्त दोषियों के गिरफ्तारी हेतु विभिन्न जगहों पर छापामारी की गई।

तकनीकी अनुसंधान एवं ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर दिनांक 19 दिसंबर को कांड में संलिप्त 03 अभियुक्त को रांची से गिरफ्तार कर थाना परिसर लाया गया और फिर पुलिस के द्वारा विशेष पूछताछ की गई तो तीनों ने अपने गुनाहों को कबूल किया है।  

Nsmch

आरोपी की चचेरी बहन से था संबंध

उन्होंने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि मृतक सन्नी कुमार का सौरभ प्रसाद उर्फ बिट्टू के चचेरी बहन के साथ संबंध था। जिससे कि गांव में इनका इज्जत खराब हो गया था। इनके द्वारा बहुत दिन से मृतक को सबक सिखाने की बात चल रही थी। 

14 दिसंबर को अभियुक्त द्वारा मृतक सन्नी कुमार के साथ शराब पीया गया। उसके बाद ये सभी लोग वेन्यू कार JH 01 EN 8439 से उसे लेकर गिरियक होते हुए पकरीबरावां बढौना तालाब के पास गए और फिर उसी दौरान घटना को अंजाम दिया गया। जहां इनके द्वारा मृतक का गला रेत कर उसकी हत्या कर दी गई। और फिर वहां से तीनों लोग फरार हो गए हैं।

इस मामले में नवादा पुलिस ने सौरभ प्रसाद उर्फ बिटु उम्र 24 वर्ष पिता सतेन्द्र प्रसाद, सा. ओनावों, थाना शेखोपुर सराय,जिला शेखोपुर, 2. विजय कुमार रजक उम्र 22 वर्ष पिता राजेन्द्र रजक, सा. सरहुल नगर कॉलोनी थाना बरियातु, जिला रॉची और 3. सत्यम कुमार उम्र 25 वर्ष पिता राजेश वर्मा, सा करमटोनी, थाना लालपुर जिला रांची को गिरफ्तार किया गया है। 

इन लोगों के पास से 1 घटना में प्रयुक्त Hyundai Venue Car और चार मोबाइल बरामद की गई है। इस पूरे कांड में डीएसपी महेश कुमार चौधरी  पुलिस को सफल कामयाबी हासिल हुई है।

रिपोर्ट - अमन सिन्हा।