Bihar news - पति के साथ दिल्ली जाने की ख्वाहिश नहीं हुई पूरी, नाराज पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान

Bihar news - पति के साथ दिल्ली जाने का सपना पूरा नहीं होने से नाराज पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि वह ससुराल में बेटी के साथ रहती थी। विवाहिता का शव कमरे से बरामद किया गया है।

Bihar news - पति के साथ दिल्ली जाने की ख्वाहिश नहीं हुई पूरी

Gopalganj – पति के साथ दिल्ली जाने की जिद पूरी नहीं होने पर विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विवाहिता का शव उसके कमरे से बरामद किया गया है। पुलिस ने मृतका की पहचान सरिता देवी के रूप में की है। उसका पति मनू यादव दिल्ली में काम करते हैं।

घटना हथुआ थाना क्षेत्र के बड़ी ईशर गांव की है। बताया गया कि सरिता अपनी बेटी के साथ ससुराल में रहती थीं। वह बार-बार पति के साथ दिल्ली जाने की जिद कर रही थीं। लेकिन वह मना कर रहा था। जिसके बाद गुरुवार की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। 

सुबह सरिता का शव फंदे से लटका मिला। मृतका के परिजन इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। प्राथमिक जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है।

Nsmch

हथुआ थानाध्यक्ष ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है।