LATEST NEWS

Bihar News : गोपालगंज के 3 मजदूरों की बेंगलुरु में हत्या के बाद गाँव में पसरा सन्नाटा, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News : गोपालगंज के तीन मजदूरों की आपसी विवाद को लेकर बेगलुरु में हत्या कर दी. इस घटना के बाद मृतकों के गाँव में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.....पढ़िए आगे

Bihar News : गोपालगंज के 3 मजदूरों की बेंगलुरु में हत्या के बाद गाँव में पसरा सन्नाटा, परिजनों में मचा कोहराम
बेंगलुरु में बिहारियों की हत्या - फोटो : social media

GOPALGANJ : गोपालगंज के तीन युवकों की बेंगलुरु में निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई है। होली को लेकर पार्टी करने के दौरान घटना को अंजाम दिया गया। वारदात बेंगलुरु के सरजापुर इलाके की है। मृतकों की पहचान गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र के पिठौरी गांव के रामाधार यादव के 21 वर्षीय पुत्र राधेश्याम यादव, द्वारिका राम के 20 वर्षीय पुत्र अंशु राम और मठ गौतम गांव के ओमप्रकाश साह के 22 वर्षीय पुत्र दीपू कुमार के रूप में हुई है। जबकि घायल युवक रामाधार यादव का पुत्र बीरबल यादव बताया गया है। 

हत्या की वारदात में शामिल सभी आरोपी गोपालगंज के पिठौरी गांव के रहने वाले हैं। बेंगलुरु पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी  सोनू राम फरार बताया जा रहा है। वहीं, हत्या की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतकों के परिजनों का आरोप है कि बीते दो मार्च को ही सभी युवक बेंगलुरु में काम करने के लिए गए हुए थे। शनिवार शाम चार बजे तक फोन पर बात हुयी। लेकिन उसके बाद बात नही हुयी। जिसके बाद घायल बीरबल ने फ़ोन कर घटना की जानकारी दी। 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सभी युवक होली को लेकर एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट में पार्टी कर रहे थें। इसी दौरान मुख्य आरोपी सोनू के मोबाइल पर एक कॉल आया जिस कॉल को अंशु ने उठा लिया। इसी बात से नाराज आरोपी ने चाकू से हमला कर तीन युवकों को मौत के घाट उतार दिया। जबकि एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। वही एक साथ तीन युवकों की हत्या होने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट 

Editor's Picks