154 सर्वेयर बुरी तरह फंस गए,डिजिटल क्रॉप सर्वे में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, साहेब अब छोड़ेंगे नहीं...
Bihar news: हाल के दिनों में सर्वे कार्य में सुधार देखा गया है और कई सर्वेक्षक तेजी से कार्य कर रहे हैं। लेकिन 154 सर्वेक्षकों ने अपना काम ससमय पूरा नहीं किया। इस पर विभाग ने कड़ा एक्शन लिया है....

Bihar news:हाल के दिनों में सर्वे कार्य में सुधार देखा गया है और कई सर्वेक्षक तेजी से कार्य कर रहे हैं। लेकिन 154 सर्वेक्षकों ने अपना काम ससमय पूरा नहीं किया। कैमूर जिले में कृषि विभाग ने 6,76,637 प्लॉटों के सर्वे का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा था, जिसे 26 सितंबर 2025 तक पूरा करने का समय निर्धारित किया गया था। इस कार्य को पूरा करने के लिए 184 सर्वेक्षकों की नियुक्ति की गई थी, लेकिन 9 सितंबर 2025 को किए गए निरीक्षण में पाया गया कि केवल 25 प्रतिशत प्रगति ही हुई है।
जिला कृषि पदाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि इस धीमी प्रगति को देखते हुए 154 सर्वेक्षकों के वेतन पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन सर्वेक्षकों ने समय पर अपने लक्ष्य को पूरा कर लिया है, उनका वेतन समय पर जारी किया जाएगा, लेकिन बाकी का वेतन तब तक रोका रहेगा जब तक कार्य में सुधार नहीं दिखता।
विकास कुमार ने कहा कि कुछ सर्वेक्षकों ने तेजी दिखाई है, लेकिन अभी भी 85 सर्वेक्षक धीमी गति से काम कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 26 सितंबर तक सर्वे का लक्ष्य पूरा नहीं हुआ तो आगे और कठोर कार्रवाई की जाएगी।
हाल के दिनों में सर्वे कार्य में सुधार देखा गया है और कई सर्वेक्षक तेजी से कार्य कर रहे हैं। जिला कृषि पदाधिकारी ने सर्वेक्षकों से अपील की है कि वे समयसीमा को गंभीरता से लें और अपने कार्य को पूरी मेहनत और समर्पण के साथ पूरा करें।
इस सर्वे का उद्देश्य कृषि योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना और किसानों को सही लाभ पहुंचाना है। समय पर सर्वे पूरा होने से विभाग का लक्ष्य हासिल होगा और किसानों की योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा।
विकास कुमार ने कहा, “समय पर कार्य पूरा करना न केवल विभाग की जिम्मेदारी है, बल्कि यह किसानों और कृषि योजनाओं के लिए भी लाभकारी साबित होगा।”