कटिहार में 22 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, ऑल इंडिया मुशायरा एवं कवि सम्मेलन की तैयारियां अंतिम चरण में

कटिहार जिले के आईडीएस कॉलेज प्रांगण में 'एक शाम राष्ट्रीय एकता के नाम' थीम पर ऑल इंडिया मुशायरा एवं कवि सम्मेलन आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के शायर और कवियों का जुटान होगा.....

कटिहार में 22 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, ऑल इंडिया मुश
कटिहार में 22 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल- फोटो : श्याम

Katihar : जिले के सालमारी में 22 नवंबर की शाम साहित्य, शायरी और कविता के नाम रहने वाली है। आईडीएस कॉलेज के प्रांगण में आयोजित होने वाले ऑल इंडिया मुशायरा एवं कवि सम्मेलन को लेकर आयोजकों की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन ह्यूमन डेवलपमेंट सेंटर के सौजन्य से किया जा रहा है।


साहित्य और संस्कृति के जरिए राष्ट्रीय एकता व भाईचारे का संदेश देने का उद्देश्य

कार्यक्रम को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता एवं समाजसेवी मो. तसलीम आलम ने बताया कि 'एक शाम राष्ट्रीय एकता के नाम' से आयोजित इस कार्यक्रम का मकसद साहित्य और संस्कृति के माध्यम से समाज में प्रेम, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता का संदेश फैलाना है। इस मुशायरा एवं कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई जाने-माने शायर और कवि शामिल होंगे, जो अपनी रचनाओं के जरिए लोगों को साहित्य की दुनिया से रूबरू कराएंगे।


बारसोई एसडीएम ने लिया तैयारियों का जायजा, जिलाधिकारी समेत कई अधिकारियों व लोगों को आमंत्रण

मो. तसलीम आलम के अनुसार, कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बारसोई एसडीएम सहित अन्य अधिकारी भी आयोजन स्थल पर पहुंचे थे। आयोजकों की ओर से इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी समेत जिले के कई वरीय अधिकारियों और कटिहार के तमाम लोगों को आमंत्रित किया गया है।


आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं कई लोग, अंतिम रूप दी जा रही व्यवस्थाएं

सालमारी में होने वाले इस मुशायरा एवं कवि सम्मेलन को सफल बनाने में मो. खतीब खान और उपमुखिया प्रतिनिधि मो. मंजर आलम समेत कई लोग सक्रिय रूप से जुटे हैं और आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे रहे हैं।


श्याम की रिपोर्ट