Bihar News : कटिहार में दो युवकों को ग्रामीणों ने सुनाई तालिबानी सजा, चोरी के आरोप में पेड़ से बांधकर पीटा

Bihar News : कटिहार में चोरी के आरोप में दो युवक को भीड़ तंत्र ने पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई कर दिया. जिसके बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं.......पढ़िए आगे

Bihar News : कटिहार में दो युवकों को ग्रामीणों ने सुनाई तालि
भीड़ ने दी तालिबानी सजा - फोटो : SHYAM

KATIHARI : जिले के सालमारी थाना क्षेत्र से कानून को ताक पर रखने वाली एक बेहद अमानवीय और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां चोरी के आरोप में दो युवकों को उग्र भीड़ ने पकड़कर एक पेड़ से बांध दिया और इसके बाद उनकी जमकर पिटाई कर दी। 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दोनों युवक इलाके में कथित तौर पर छोटी-मोटी चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे, जिससे गुस्साए स्थानीय लोगों ने खुद ही जन अदालत लगा ली और कानून को अपने हाथ में ले लिया। यह पूरी घटना सालमारी थाना परिसर से महज कुछ ही कदम की दूरी पर घटित हुई, जो स्थानीय पुलिस की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करती है। 

इस अमानवीय कृत्य का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह भीड़ ने कानून को ताक पर रखकर बेरहमी से सजा दी। हालांकि, इस वायरल वीडियो और पूरी घटना को लेकर अब तक किसी भी पक्ष या पीड़ित परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

हैरानी की बात यह है कि थाने के इतनी नजदीक हुई इस घटना के बावजूद पुलिस प्रशासन की तरफ से भी शुरुआती दौर में कोई आधिकारिक बयान या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी। 

श्याम की रिपोर्ट