Bihar Crime : कटिहार अधिवक्ता हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, हथियार और कारतूस किया बरामद

Bihar Crime : कटिहार में दिनदहाड़े हुई चर्चित अधिवक्ता अजीमुद्दीन अंसारी उर्फ गुड्डू अंसारी की सनसनीखेज हत्या के मामले का कटिहार पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सफल उद्वेदन कर लिया है.....पढ़िए आगे

Bihar Crime : कटिहार अधिवक्ता हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे
अधिवक्ता हत्याकांड का खुलासा - फोटो : SHYAM

KATIHAR : कटिहार में दिनदहाड़े हुए अधिवक्ता अजीमुद्दीन अंसारी उर्फ गुड्डू अंसारी की हत्या के बाद कटिहार पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मामले को सुलझा लिया है। आज पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने मामले का उद्वेदन करते हुए पत्रकारों को प्रेसवार्ता कर बताया कि अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की हत्या जमीन विवाद को लेकर हुई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में दो नामजद समेत पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

एसपी ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना में प्रयुक्त चाकू, एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस समेत हत्या में उपयोग की गई मोटरसाइकिल और एक स्कूटी भी बरामद की गई है। एसपी ने कहा कि सभी अपराधियों को कटिहार के अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया गया है।  पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी अपराधियों की स्पीडी ट्रायल चला कर सजा दिलाई जाएगी। 

वहीं कटिहार बार एसोसिएशन ने भी इस हत्याकांड पर कड़ा रुख अपनाया है।  बार एसोसिएशन के सचिव विजय कुमार झा ने बताया कि पुलिस के द्वारा उदभेदन कर लिए  जाने के बावजूद उन लोगों का कल काला बिल्ला लगा कर विरोध जारी रहेगा।  उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस मामले में बेहतर  प्रदर्शन करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जो कि संतोषजनक है।  लेकिन इसके बावजूद वकीलों की सुरक्षा को लेकर कटिहार बार एसोसिएशन का लगातार विरोध जारी रहेगा। 

साथ ही उन्होंने ने कहा कि कटिहार कटिहार बार एसोसिएशन ने यह फैसला लिया है कि वकील हत्याकांड के अभियुक्तों की कोई भी कटिहार बार एसोसिएशन का वकील पैरवी नहीं करेगा।

श्याम की रिपोर्ट