Bihar Road Accident : कटिहार में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ने मारी पलटी, दो लोगों की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में छाया मातम

Bihar Road Accident :कटिहार के पोठिया थाना क्षेत्र के कुशियारी मोड़ के समीप आज एक ट्रैक्टर पलटने से दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गयी......पढ़िए आगे

Bihar Road Accident : कटिहार में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ने
ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत - फोटो : SHYAM

KATIHAR : कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस भीषण दुर्घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है।

मृतकों की हुई पहचान

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान नगर पंचायत बरारी के जीरा पट्टी, थाना बरारी, जिला कटिहार निवासी 35 वर्षीय सद्दाम हुसैन और 50 वर्षीय मोहम्मद मनीर (पिता अरशद अली) के रूप में हुई है। इस अचानक हुए हादसे ने दोनों परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

कुशियारी मोड़ के समीप हुआ हादसा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के समय ट्रैक्टर पर चालक समेत कुल पांच लोग सवार थे। यात्रा के दौरान कुशियारी मोड़ के समीप अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे यह भयानक हादसा हुआ।

घटनास्थल पर ही दो युवकों की मौत

यह हादसा इतना गंभीर था कि ट्रैक्टर के पलटते ही दबने या झटके से दो युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। वहीँ घटना की सूचना मिलते ही पोठिया थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे। पुलिस ने स्थिति का जायजा लेते हुए मामले की गंभीरता से जाँच शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

श्याम की रिपोर्ट