KHAGARIA : दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। वहीँ भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सता में आई है। खगड़िया के लाल चंदन कुमार चौधरी दिल्ली विधानसभा के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के रूप में संगम विहार से चुनाव लड़ रहे थे। आज चुनावी मतगणना में 344 मत से दिनेश मोहनिया को हराकर चुनाव जीत गए। इससे पहले भी चंदन कुमार चौधरी दिल्ली एमसीडी के चुनाव में भी जीत कर कीर्तिमान स्थापित किए थे।
बताते चले कि चंदन कुमार चौधरी खगड़िया जिला के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत लकर पंचायत के चकप्रयाग निवासी हैं। उनकी पत्नी नीलू चौधरी भाजपा महिला मोर्चा की प्रवक्ता है। उनकी जीत के बाद उनके गांव में हर्ष का माहौल है। चंदन कुमार चौधरी के बड़े भाई शशि भूषण चौधरी ने बताया कि मैट्रिक परीक्षा करने के बाद चंदन कुमार चौधरी दिल्ली कमाने चले गए थे।
कहा की दिल्ली में अपना काम करते हुए भाजपा से जुड़े और लगातार पार्टी के लिए काम करते रहे। एक समय ऐसा भी आया जब वह एमसीडी का चुनाव जीते। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने संगम विहार से उन्हें टिकट दिया। जिसमें उन्होंने जीत हासिल की। बचपन से ही चंदन कुमार चौधरी पढ़ने में तेज थे। वहीँ ग्रामीण मनीष कुमार राय ने बताया की चंदन कुमार चौधरी हमारे सहपाठी थे और उन्होंने गांव ही नहीं जिला ही नहीं बिहार का मान बढ़ाया है। उनके जीत से लगता है कि हम सभी लोग विधायक बन गए हैं।
खगड़िया से अमित की रिपोर्ट