Murder in Love Triangle : खगड़िया में युवक ने घरवाली बाहरवाली को मारी गोली, मौके पर पत्नी की हुई मौत, प्रेमिका गंभीर रूप से हुई जख्मी
Murder in Love Triangle : खगड़िया में प्रेम प्रसंग में एक युवक ने पत्नी और प्रेमिका के सीने में गोली दाग दी. जिसके बाद पत्नी की मौके पर मौत हो गयी. जबकि प्रेमिका गंभीर रूप से जख्मी हो गयी है...पढ़िए आगे

KHAGARIA : जिले के मोरकाही थाना क्षेत्र के अमौसी गांव में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी और प्रेमिका को गोली मार दी। जिसमें पत्नी की मौके पर मौत हो गई और प्रेमिका बुरी तरह घायल हो गई है। बताते चले कि पति का नाम विक्रम राम है। उसकी पत्नी का नाम सुनीता देवी है और उसकी प्रेमिका का नाम मुनी देवी बताया जा रहा है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है की पति विक्रम राम का मुनी देवी से अवैध संबंध था। जिसका विरोध लगातार उसकी पत्नी सुनीता देवी किया करती थी। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और उसने अपनी पत्नी को गोली मार दिया। साथ ही मौके पर मौजूद प्रेमिका मुनी देवी को भी गोली मार दी। जिसमें उसकी पत्नी सुनीता देवी की मौके पर मौत हो गई और मुनी देवी बुरी तरह से घायल हो गई।
प्रेमिका को इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लाया गया। जहाँ से उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। जहाँ उसने पिस्टल के साथ विक्रम राम को गिरफ्तार कर लिया है। अब आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस लगातार जांच कर रही है।
खगड़िया से अमित की रिपोर्ट