बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कंबल से बदबू को हटाने के लिए इन उपायों का करें इस्तेमाल, आ जाएगी खूशबू

ठंड आने वाला है। ऐसे में बंद पड़े कंबल को अब बाहर निकालना होगा। लेकिन इसके निकालते ही घरों में बदबू आनी शूरू हो जाएगी। इसके लिए हमारे पास कुछ उपाय है जिसकी मदद से आप कंबल से बदबू भगा सकते हैं।

कंबल से बदबू को हटाने के लिए इन उपायों का करें इस्तेमाल, आ जाएगी खूशबू

ठंड खत्म होने के बाद हर साल हम अपने कंबलों को और स्वेटर को अंदर बक्से या दीवान में रख देते हैं। लंबे समय तक बंद रहने से कंबल से बदबू आने लगता है। यह एक आम समस्या हो गई है। वहीं, जब दोबारा से ठंड आती है तो हम इस कंबल को बाहर निकालते हैं। इसकी वजह से कंबल बहुत ज्यादा दुर्गंध करता है। यह दुर्गंध केवल कंबल की स्थिति को प्रभावित नहीं करती है, बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक साबित हो सकती है। ऐसे में कंबल से दुर्गंध हटाने के लिए कई सरल और प्रभावी उपाय हैं, जिसे हम कर सकते हैं। 


कंबल और रजाई को धूप में कुछ घंटे के लिए फैला कर रख देने से नमी और दुर्गंध दूर होती है। स्मेल गायब हो जाता है। कुछ-कुछ घंटे में इन्हें धूप में उलट पलट करते रहें। इससे धूप अच्छी तरह से कंबल में लग जाती है। यह फ्रेश हो जाती है। हालांकि आज का समय ऐसा है कि लोग ड्राई क्लीन क्लीनिक के लिए कमल को दे देते हैं, लेकिन यह बहुत ही ज्यादा महंगा साबित होता है। इससे अच्छा है कि आप घर पर ही धूप में कंबल को सुखा लें, जिससे सारी कीटाणु और दुर्गंध चली जाएगी। 


कमल को किसी सपाट जगह पर फैला सकते हैं। अब इन पर हल्का बेकिंग सोडा अच्छे से रख दें। कुछ घंटे तक इन्हें ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद वैक्यूम क्लीनर से इसे साफ कर दें। बेकिंग सोडा बदबू को सोखने का काम करता है। 


अगर आप कंबल नहीं धोना चाहते हैं, तो बदबू से छुटकारा पाने के लिए खुशबूदार पाउडर का उपयोग कर सकते हैं। बाजार में कई प्रकार के खुशबूदार पाउडर उपलब्ध हैं। इन्हें कंबल पर छिड़क और कुछ समय के लिए छोड़ दें। फिर अच्छे से झाड़ लेने या न केवल दुर्गंध को खत्म कर देगी बल्कि कमल को एक नई खुशबू भी देगी।

Editor's Picks