Bihar Crime News : बिहार से शादी कर यूपी लौट रहे दुल्हे से बदमाशों ने की लूटपाट, विरोध करने पर जीजा को मारी गोली, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bihar Crime News :  बिहार से शादी कर यूपी लौट रहे दुल्हे से

MUNGER : शादी कर बांका से यूपी लौट रहे दूल्हे से लूटपाट करने और दूल्हे के जीजा को गोली मारने के अलावा बरियारपुर और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके कलारामपुर में यात्रियों से लूटपाट करने वाले गिरोह के दो अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों ने दो लूटपाट की दो घटना में अपनी संलिपिता स्वीकार की है। 

पुलिस ने अपराधियों के पास से लूट के तीन मोबाइल को भी बरामद किया। गिरफ्तार अपराधियों ने पूछताछ में बताया कि 5 अपराधी मिलकर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे। एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि संगठित गिरोह बनाकर यह अपराधी रात्रि में सुनसान सड़कों पर योजनाबद्ध तरीके यात्रियों से लूटपाट की घटना को अंजाम दे रहे थे। 

लूटपाट घटना की दो अलग-अलग दर्ज प्राथमिकी के आधार पर छानबीन के दौरान पुलिस ने गिरोह के दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन गिरोह के अपराधियों के द्वारा सड़क पर जा रहे वाहनों पर पत्थर मारी जाती थी गाड़ी रुकवा लूटपाट की घटना को अंजाम देते थे।  इस गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर ली गई है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Nsmch

मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट