Republic Day 2026: 77वां गणतंत्र दिवस, प्रभारी मंत्री विजय सिन्हा ने किया ध्वजारोहण, संविधान की शक्ति और लोकतंत्र का उत्सव
Republic Day 2026: देश आज 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर बिहार के प्रभारी मंत्री विजय सिन्हा ने ध्वजारोहण कर पूरे प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।...
Republic Day 2026: देश आज 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर बिहार के प्रभारी मंत्री विजय सिन्हा ने ध्वजारोहण कर पूरे प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। भारत आज 15 अगस्त 1947 को आज़ादी मिलने के बाद 26 जनवरी 1950 को अपना संविधान लागू कर एक संप्रभु, लोकतांत्रिक गणराज्य बना। यही कारण है कि 26 जनवरी को हर साल गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया जाता है।मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर स्टेडियम में जिले के प्रभारी मंत्री विजय सिन्हा ने ध्वजारोहण किया।

प्रभारी मंत्री विजय सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि यह दिन हमें यह याद दिलाता है कि संविधान केवल कागज पर नहीं, बल्कि हमारे जीवन और समाज में अमल में होना चाहिए।

इस साल के गणतंत्र दिवस को लेकर देशभर की तैयारियाँ पूरी हो चुकी हैं। राजधानी नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर मुख्य समारोह आयोजित होंगे, जहां संविधान और लोकतंत्र के प्रतीक, तिरंगे की सलामी के साथ वीरों को याद किया जाएगा। कुछ लोगों के सवालों का जवाब भी इस अवसर पर साफ़ हो गया कि यह 77वां गणतंत्र दिवस है। 1950 में पहले समारोह को गिनते हुए अब तक 77 साल पूरे हुए हैं।

भारतीय संविधान लोकतंत्र की रीढ़ है। यह न केवल नागरिकों के मूल अधिकारों की सुरक्षा करता है, बल्कि कानून के सामने सबकी बराबरी और सम्मान सुनिश्चित करता है। संविधान के मूल मूल्य न्याय, स्वतंत्रता, धर्मनिरपेक्षता और समानता आज भी भारत के लोकतांत्रिक शासन की नींव बने हुए हैं।
77 साल बाद भी यह संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और शासन को मजबूती से चला रहा है। गणतंत्र दिवस सिर्फ पर्व या परेड नहीं, बल्कि यह संविधान की शक्ति, जनता की भागीदारी और लोकतंत्र की ताक़त का जश्न है।
रिपोर्ट-मणिभूषण शर्मा