Bihar Rain Alert: बिहार के इस जिले में झुलसते गर्मी से मिलेगी राहत! अगले 2 दिन भंयकर बारिश का अनुमान, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Bihar Rain Alert: बिहार में झमाझम बारिश से गर्मी और उमस से राहत मिली। तापमान में 9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक बारिश की संभावना जताई है।

 Bihar Rain Alert
Bihar Rain Alert- फोटो : social media

Bihar Rain Alert: सोमवार की सुबह बिहारवासियों के लिए एक सुकून भरी शुरुआत लेकर आई, जब रातभर की उमस और गर्मी के बाद अचानक हुई झमाझम बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी और उत्तर बिहार के विभिन्न हिस्सों में हुई बारिश के चलते अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 9 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह तेज बारिश, जो कि लगभग 11.8 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई, न केवल तापमान को नीचे लायी बल्कि वातावरण को भी ताजगी और ठंडक से भर दिया। साथ ही 8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली पुरवा हवा ने मौसम में और अधिक नमी और राहत घोली।

उमस भरे मौसम का अंत, बादलों ने छाया डाला

बीते कई दिनों से उत्तर बिहार के इलाके भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे थे। लेकिन इस बारिश ने लोगों के चेहरों पर मुस्कान ला दी। काले घने बादल दिनभर आसमान पर छाए रहे, जिससे सूरज की तेज़ किरणें ज़मीन तक नहीं पहुंच सकीं। इसके चलते सड़कों पर विजिबिलिटी (दृश्यता) थोड़ी कम रही, लेकिन लोगों को इसका स्वागत करते देखा गया क्योंकि उन्हें भीषण गर्मी से काफी हद तक राहत मिली।वातावरण में फैली ठंडक के चलते लोगों को सामान्य दिनचर्या में आराम महसूस हुआ और सड़कों पर चहल-पहल भी बरकरार रही।

Nsmch
NIHER

मौसम विभाग की भविष्यवाणी अगले दो दिन और बारिश

मौसम विभाग के वरीय वैज्ञानिक डॉ. ए.के. सत्तार ने जानकारी दी कि बिहार के कई क्षेत्रों में अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। इस दौरान बादल छाए रहेंगे और ठंडी हवाएं भी चल सकती हैं। हालांकि, दो दिनों के बाद मौसम के साफ होने और तापमान में फिर से वृद्धि होने की संभावना जताई गई है।इसलिए आम नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे अपने यात्रा और दैनिक कार्यों की योजना मौसम को ध्यान में रखते हुए बनाएं।