Wife murder - तकिए से मुंह दबाकर की पत्नी की हत्या, छह माह पहले दिया था जहर, इस बात से था नाराज
Wife murder - घरेलू झगड़े में पति ने तकिए से पत्नी का मुंह दबा दिया। जिसमें दम घुटने से विवाहिता की मौत हो गई। पत्नी की हत्या के बाद पति फरार हो गया।

Muzaffarpur - घरेलू विवाद ने पति ने तकिए से पत्नी का मुंह दबा दिया। जिसमें दम घुटने से विवाहिता की मौत हो गई। वहीं पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति फरार हो गया। दोनों का एक दो साल का बेटा है। फिलहाल, सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, वहीं आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
घटना जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के विजय छपरा की है। मृतका की पहचान बिरजू सहनी(30) की पत्नी सोनी कुमारी(25) के तौर पर हुई है। दस साल पहले शादी हुई थी। हालांकि शादी के बाद उनके रिश्ते अच्छे नहीं रहे। शादी के बाद से ही पत्नी को ठीक से नहीं रखता था। घर खर्च के लिए पैसे मांगने पर मारपीट करता था।
छह महीना पहले जहर खिलाया था
मां शिव दुलारी देवी ने बताया, छह महीना पहले जहर खिला दिया था। लेकिन वो बच गई थी। मना किया था, इसलिए पुलिस से शिकायत नहीं की थी।'
उन्होंने बताया कि रात एक बजे के करीब मेरी छोटी बेटी ने फोन करके हत्या की जानकारी दी। अर्धनग्न स्थित में चौकी पर शव पड़ा हुआ था। दामाद मेरी बेटी को पैसा नहीं देता था। जिस कारण वो खुद मजदूरी करती थी।
पत्नी का मजदूरी करना नहीं था पसंद
जानकारी के मुताबिक सोनी मजदूरी करती थी। ये काम बिरजू को पसंद नहीं था। मंगलवार रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बात इतनी बढ़ गई कि घरवालों के साथ मिलकर मौत के घाट उतरा दिया। सोनी की छोटी बहन रंगीला देवी की शादी भी इसी गांव में हुई है। रंगीला ने अपने पिता को कॉल कर घटना की जानकारी दी। जिसके परिजन पहुंचे।
बयान के आधार पर जांच में जुटी पुलिस
वहीं, इस संबंध में अहियापुर थानाध्यक्ष रोहन कुमार ने बताया कि एक महिला का शव मिला है। परिजन दामाद और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। सभी घर छोड़कर फरार है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के बायन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।