Bihar News: मुजफ्फरपुर में सरेआम छलका जाम! शराब पार्टी का वीडियो वायरल, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां सरेआम जाम छलकाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस जांच में जुट गई है।
Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में कथित शराब पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो मोतीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। वीडियो में कुछ युवक एक जगह बैठकर शराब पार्टी करते नजर आ रहे हैं।
शराब पार्टी करते वीडियो वायरल
उनके बीच शराब की बोतलें, खाने-पीने का सामान रखा हुआ है और पृष्ठभूमि में भोजपुरी गाने भी चल रहे हैं। वीडियो में युवक खुलेआम शराब की बोतलें दिखाते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, वीडियो की पुष्टि News4Nation नही करता है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वीडियो बिहार का ही है या कहीं और का।
शराबबंदी कानून की उड़ी धज्जियां
मामला सामने आने के बाद मोतीपुर थाना पुलिस ने वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही संबंधित लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। ऐसे में इस तरह के वीडियो सामने आने से कानून-व्यवस्था और प्रतिबंध के पालन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
मुजफ्फरपुर से मणि भूषण की रिपोर्ट