Bihar News : मुजफ्फरपुर में मां ने दो बच्चों संग लगाई फांसी, मां-बेटी की हुई मौत, बेटे ने फंदा काटकर बचाई जान

Bihar News : मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के जगन्नाथ पताही स्थित लक्ष्मी नगर में एक महिला अपने दो बच्चे के साथ फांसी लगा ली हैं। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है.....पढ़िए आगे

Bihar News : मुजफ्फरपुर में मां ने दो बच्चों संग लगाई फांसी,
बच्चों संग माँ ने लगाई फांसी - फोटो : MANIBHUSHAN

MUZAFFARPUR : जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत जगन्नाथ पताही स्थित लक्ष्मी नगर मोहल्ले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इस खौफनाक कदम से इलाके में सनसनी और हड़कंप का माहौल व्याप्त हो गया है।

मां और बेटी की मौके पर ही मौत

घटना स्थल पर ही महिला और उसकी मासूम बेटी की दम घुटने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग स्तब्ध रह गए। दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पुलिस आगे की कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रिया में जुट गई है।

फंदा निकालकर बाल-बाल बचा बेटा

फांसी के फंदे पर लटके जाने के दौरान महिला का बेटा किसी तरह हिम्मत दिखाते हुए फंदे को अपने गले से निकालने में सफल रहा। बालक की सूझबूझ और किस्मत के चलते उसकी जान बच गई, जिससे वह इस भयानक हादसे में बाल-बाल बच निकला। मृतका की पहचान पारू प्रखंड के चिंतावनपुर गांव के निवासी निर्भय कुमार की पत्नी के रूप में की गई है। पारिवारिक पृष्ठभूमि और महिला द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम के कारणों की गहनता से पड़ताल की जा रही है।

मामले की जांच में जुटी सदर थाना पुलिस

सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि महिला ने किन परिस्थितियों और किन कारणों से इतना खौफनाक कदम उठाया।

मणिभूषण की रिपोर्ट