Bihar Land Survey: बिहार के इतने थानों की जमीन के कागजात गायब, फुले अधिकारियों के हाथ पांव, SSP का आदेश, जल्द कराएं उपलब्ध
Bihar Land Survey: बिहार के 17 थानों की जमीन के कागजात गायब है। अब इस मामले में SSP ने बड़ा आदेश जारी कर दिया है। एसएसपी ने सख्त आदेश दिया है। कागजात गायब होने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

Bihar Land Survey: बिहार में जमीन सर्वेक्षण का काम चल रहा है। सभी जिलों में जमीनों का सर्वे किया जा रहा है। इसी बीच मुजफ्फरपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां 17 थानों की जमीन के कागजात नहीं मिल रहे हैं। वहीं 17 थानों की भूमि के रिकॉर्ड गायब होने से विभाग में हड़कंप मच गया है। एसपी ने कागजात को जल्द से जल्द उपलब्ध कराने का आदेश दे दिया है। कागजात खोज कर एसएसपी ने उसे पुलिस मुख्यालय में भेजने का आदेश दिया है।
17 थानों के कागजात गायब
दरअसल, मुजफ्फरपुर में पुलिस थानों की जमीनों की समीक्षा का कार्य पुलिस मुख्यालय और तिरहुत रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) स्तर से की जा रही है। इस दौरान एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले के 17 थानों की भूमि से संबंधित कागजातों का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि इन थानों की जमीन का ब्योरा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय में भी उपलब्ध नहीं है।
SSP के सख्त आदेश
वहीं इस मामले में एसएसपी ने सख्त कदम उठाएं है। एसएसपी ने इस गंभीर स्थिति को देखते हुए संबंधित थानाध्यक्षों को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों से कहा है कि जल्द से जल्द थानों के भूमि से संबंधित समस्त दस्तावेज जुटाकर पुलिस मुख्यालय और डीआईजी को भेजे। साथ ही उन्होंने इस मसले पर जिलाधिकारी को भी अवगत कराते हुए संबंधित अंचल अधिकारियों (सीओ) से रिकॉर्ड उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।
नए बने थानों के भी दस्तावेज गायब
बताया गया है कि जिन 17 थानों के भूमि रिकॉर्ड गायब हैं उनमें से कई थानों का हाल ही में नवनिर्माण हुआ है। इनमें गायघाट, मनियारी और सिवाईपट्टी जैसे थाने शामिल हैं। इन भवनों का निर्माण भूमि से संबंधित विभागीय प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही किया गया था। इसके बावजूद जमीन से संबंधित मूल दस्तावेजों का विभागीय रिकॉर्ड में नहीं मिलना चिंता का विषय बन गया है। अब अंचल अभिलेखागार में भी इन दस्तावेजों की खोजबीन शुरू हो चुकी है। एसएसपी ने थानाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि वे संबंधित अंचलाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कागजात शीघ्र उपलब्ध कराएं।
जमीनी स्तर पर भी शुरू हुई खोजबीन
सिवाईपट्टी थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार ने बताया कि उनके थाना भवन का निर्माण 2016-17 में सरकारी भूमि पर किया गया था और इससे संबंधित कागजात उपलब्ध हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि दस्तावेजों को जल्द खोजकर कार्यालय को भेजा जाएगा। मनियारी थानाध्यक्ष देवव्रत कुमार ने बताया कि उन्होंने संबंधित सीओ से संपर्क किया है और शीघ्र दस्तावेज प्राप्त होने की उम्मीद है। वहीं सकरा थाना अभी भी पुराने और जर्जर भवन में संचालित हो रहा है। उस भूमि से संबंधित दस्तावेजों की भी तलाश की जा रही है।
इन थानों की भूमि का रिकॉर्ड गायब
जिन थानों की भूमि का रिकॉर्ड नहीं मिल रहा उनमें सरैया, नगर, ब्रह्मपुरा, काजी मोहम्मदपुर, मीनापुर, कांटी, सिवाईपट्टी, पीयर, सकरा, कुढ़नी, कटरा, बरुराज, साहेबगंज, पारू, गायघाट, महिला थाना और मनियारी थाना शामिल है। वहीं विभागीय स्तर पर अब इस मामले को प्राथमिकता देते हुए दस्तावेजों की जल्द से जल्द उपलब्धता सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है।