Bihar Marriage News: लड़की का आधार कार्ड देखकर दूल्हा शादी के मंडप से हुआ फरार! सदमे में आकर दुल्हन ने छत से लगा दी छलांग, फिर शुरू हुआ असली खेल

मुजफ्फरपुर में संतोषी माता मंदिर में शादी के दिन दूल्हा मंडप से भाग गया। लड़की ने सदमे में आकर आत्महत्या की कोशिश की। घटना के बाद मंदिर और थाने में दोनों पक्षों के बीच जबरदस्त हंगामा हुआ।

Bihar Marriage News: लड़की का आधार कार्ड देखकर दूल्हा शादी क
Bihar News- फोटो : social media

Bihar Marriage News: बिहार के मुजफ्फरपुर शहर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब शादी के दिन मंदिर में पहुंचे दूल्हा अचानक मंडप से भाग गया। यह घटना धर्मशाला चौक स्थित संतोषी माता मंदिर में हुई, जहां दोनों पक्ष शादी की सभी तैयारियों के साथ उपस्थित थे। जैसे ही लड़की पक्ष को यह सूचना मिली कि दूल्हा शादी से पीछे हट गया है और फरार हो चुका है, तो माहौल तनावपूर्ण हो गया।

दूल्हे के फरार होने की खबर मिलते ही दुल्हन भावनात्मक रूप से टूट गई और बेहोश हो गई। होश में आने के बाद उसने सामाजिक तिरस्कार और अपमान की भावना में आकर छत से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। गनीमत रही कि समय रहते उसे बचा लिया गया, वरना यह घटना और भी दर्दनाक रूप ले सकती थी।

मंदिर परिसर में किया हंगामा

मंदिर में शादी के लिए जुटे लोग इस घटनाक्रम से स्तब्ध रह गए। लड़की के परिजनों ने गुस्से में आकर मंदिर परिसर में ही हंगामा शुरू कर दिया और दूल्हे की मामी तथा शादी में मध्यस्थ बने अगुआ को बंधक बना लिया। इस हंगामे के बीच लड़के पक्ष के अन्य लोग मौके से भाग निकले।हंगामा यहीं नहीं थमा। मामला नगर थाना तक पहुंच गया, जहां दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। लड़की के परिजन साफ तौर पर कह रहे थे कि जब तक लड़का वापस नहीं आएगा, तब तक वे बंधक बनाए गए लोगों को नहीं छोड़ेंगे। वहीं, लड़के पक्ष के लोगों का कहना था कि गलती अगुआ की थी, जिसने बिना पूरी जानकारी के यह रिश्ता तय कर दिया।

Nsmch

पुलिस ने शुरू की जांच

थाना प्रभारी शरत कुमार ने जानकारी दी कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि दोनों परिवार पिछले छह महीनों से संपर्क में थे और शादी की बात तय हो चुकी थी। एक-दूसरे के घर पर आना-जाना भी हुआ था। लड़की पक्ष ने बताया कि उन्होंने शादी के उपहार स्वरूप नकद, बर्तन, कपड़े सहित अन्य सामान भी दिया था।

आधार कार्ड की वजह से खड़ी हुई मुसीबत

इस पूरे घटनाक्रम में सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब दूल्हे की मामी ने लड़की का आधार कार्ड देखकर उसकी जाति की जानकारी ली। आधार कार्ड देखने के बाद पता चला कि लड़की की जाति उस जाति से अलग है, जो लड़के पक्ष को बताई गई थी। इसी आधार पर लड़के ने शादी से ऐन पहले मंदिर से चुपचाप भागने का फैसला कर लिया।दूल्हा पूर्वी चंपारण के ढाका थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है, जो दिल्ली जंक्शन पर अपने बहनोई के साथ स्टॉल लगाकर सामान बेचता है। जबकि लड़की पटना के अगमकुआं क्षेत्र की रहने वाली है।

Editor's Picks