पटना में अवैध हथियार रखने वाले के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एक युवक गिरफ्तार, पिस्टल, मैगज़ीन और जिंदा कारतूस बरामद
Bihar News : पटना पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 4 अप्रैल 2026 को आलमगंज थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर की गई। जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि आदिल नामक युवक अपने घर में अवैध हथियार और कारतूस छिपाकर रखे हुए है। सूचना के सत्यापन के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया।
परिचय कुमार (पूर्वी एसपी) ने बताया कि टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के कमरे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वहां से 1 देशी कट्टा, 1 देशी पिस्टल, 2 मैगजीन और 17 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
पुलिस ने मौके से आरोपी आदिल खान को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच में जुटी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि बरामद हथियार और कारतूस किस उद्देश्य से रखे गए थे और इसके पीछे किसी बड़े गिरोह का संबंध तो नहीं है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अनिल की रिपोर्ट