झारखंड में राजद करेगा बड़ा खेला, रांची में तेजस्वी यादव का आह्वान, हेमंत सरकार पर बड़ा ऐलान

तेजस्वी ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे प्रतिदिन कम से कम एक घंटा संगठन को दें और आम जनता की समस्याओं को सक्रिय रूप से उठाएं। मजबूत बूथ संरचना ही चुनावी सफलता की कुंजी है।

Tejashwi Yadav
Tejashwi Yadav- फोटो : news4nation

Tejashwi Yadav :  रांची में आयोजित एक समारोह में तेजस्वी यादव ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। रविवार को कार्निवल हॉल में उनके अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें राज्यभर से बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि पार्टी की मजबूती जमीनी स्तर से ही तय होती है। 


उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे प्रतिदिन कम से कम एक घंटा संगठन को दें और आम जनता की समस्याओं को सक्रिय रूप से उठाएं। उनका कहना था कि मजबूत बूथ संरचना ही चुनावी सफलता की कुंजी है। तेजस्वी यादव ने आगामी परिसीमन का जिक्र करते हुए कहा कि झारखंड में सीटों की संख्या बढ़ने की संभावना है। ऐसे में पार्टी को अभी से सभी संभावित सीटों पर तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में राजद पूरे राज्य में मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी।


केंद्र की राजनीति पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भविष्य में राजद के नेतृत्व में सरकार बनने की संभावना है। वहीं, बिहार के संदर्भ में उन्होंने आरोप लगाया कि जनता का जनादेश उनके पक्ष में था, लेकिन सरकारी तंत्र के दुरुपयोग के कारण एनडीए सत्ता में आई।


झारखंड की मौजूदा राजनीति पर बोलते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि राजद, हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार में सहयोगी के रूप में काम कर रही है और गठबंधन पूरी तरह मजबूत है।