LATEST NEWS

Bihar News: सीएम की प्रगति यात्रा से पहले राजगीर पहुंचे तेजस्वी, 200 यूनिट फ्री बिजली के बाद दूसरा धमाकेदार ऑफर, नीतीश कुमार की उड़ जाएगी नींद

Bihar News: राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इन दिनों कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम के तहत प्रदेश की यात्रा पर हैं। 200 यूनिट फ्री बिजली के बाद दूसरा धमाकेदार ऑफर जनता को दिया है।

Tejashwi Yadav
तेजस्वी का दूसरा धमाकेदार ऑफर- फोटो : Reporter

Bihar News: बिहार में 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने के वादे के बाद तेजस्वी यादव ने एक और धमका किया है। राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इन दिनों कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम के तहत प्रदेश की यात्रा पर हैं। तेजस्वी प्रसाद यादव ने आज राजगीर में कार्यकर्ता दर्शन सह जनसंवाद कार्यक्रम के तहत संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए । उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की।

 राजगीर सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान तेजस्वी यादव ने बिहार की मौजूदा एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि डबल इंजन की सरकार पूरी तरह से असफल रही है और बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब हो गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में लगातार आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हो रही है, जिससे आम जनता असुरक्षित महसूस कर रही है। तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब पूरी तरह बेकार हो चुके हैं और शासन में उनकी कोई पकड़ नहीं रही। उन्होंने जोर देकर कहा कि विधानसभा और विधान परिषद में उनके संवादहीनता का रवैया इसे साबित भी करता है।

तेजस्वी यादव ने इस अवसर पर जनता से बड़े वादे भी किए। उन्होंने घोषणा की कि अगर राज्य में उनकी सरकार बनती है, तो बिहारवासियों को 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली पेंशन राशि को 400 रुपये से बढ़ाकर 1,500 रुपये किया जाएगा।

उन्होंने मौजूदा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा, "जब भी बिहार में इनकी सरकार बनी, तब-तब मैट्रिक से लेकर बीपीएससी तक के प्रश्न पत्र लीक हुए। यह सरकार नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।इस यात्रा के पीछे के मकसद पर बोलते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि पार्टी को बूथ से लेकर पंचायत स्तर तक मजबूत करने के लिए यह जनसंवाद अभियान चलाया जा रहा है। वे लगातार कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं और जमीनी स्तर पर क्षेत्रीय हालात का फीडबैक ले रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत से जुट जाने का संदेश भी दिया।उन्होंने कहा, "हम कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं ताकि पता चल सके कि उनके इलाके की क्या स्थिति है, वहां किन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें कैसे दूर किया जा सकता है। यह अभियान पार्टी संगठन को मजबूत करने और जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित करने का जरिया है।

तेजस्वी यादव के इस कार्यक्रम में राजद के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस मौके पर राज्यसभा सांसद संजय यादव, पार्टी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, विधायक राकेश कुमार रौशन, रजनीश कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष अशोक कुमार हिमांशु, युवा जिलाध्यक्ष मनोज यादव, सुनील कुमार यादव, हुमायूं अख्तर तारिक, अनिल महाराज, मोहम्मद खुर्शीद अंसारी, कल्लू यादव, दीपक कुमार सिंह, विनोद यादव, नवल यादव, जीतू यादव, प्रमोद गुप्ता, मोहम्मद परवेज समेत बड़ी संख्या में राजद के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में जुट जाएं और लोगों तक पार्टी की नीतियों और योजनाओं को पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि राजद की सरकार बनने पर बिहार के विकास के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।उन्होंने "बिहार के लोग बदलाव चाहते हैं। हमारी सरकार बनने पर हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू की जाएंगी, ताकि राज्य में खुशहाली लौट सके।20 फरवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जिले में प्रगति यात्रा भी है । इससे पहले तेजस्वी नालन्दा में पार्टी की अलग पहचान बनाने में जुट गए है।

रिपोर्ट- राज पाण्डेय

Editor's Picks