Bihar News: बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे के अंदर दो अपराधियों को किया गिरफ्तार, महिला के साथ किया था बड़ा कांड

Bihar News: नवादा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 अपराधियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ चल रही है। बताया महिला के साथ घटना को आरोपियों ने अंजाम दिया था।

2 आरोपी गिरफ्तार
नवादा पुलिस की बड़ी कार्रवाई - फोटो : social media

बिहार में अपराधिक घटनाएं चरम पर है। अपराधी एक के बाद एक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। वहीं पुलिस इन अपराधियों पर नकेल कसने की कोशिश कर रही है। ताजा मामला नवादा का है। जहां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोलीबारी और लूट मामले के आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने महिला को निशाना बनाया था। 

24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

दरअसल, पूरा मामला नवादा नगर थाना पुलिस ने गोलीबारी और लूट के एक मामले में 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने उनके पास से हथियार भी बरामद किए हैं। जानकारी अनुसार घटना एक महिला के साथ हुई थी जो परीक्षा देकर लौट रही थी। यह घटना रात करीब 9:30 बजे नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर में हुई थी। अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी कर महिला से गहने और नकदी लूट लिए थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की गई और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। 

पुलिस ने 2 अपराधियों को किया गिरफ्तार

एसडीपीओ हुलास कुमार की देखरेख में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इसी क्रम में 12 दिसंबर 2025 की शाम को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति टाउन हॉल के पास हथियार के साथ घूम रहे हैं। नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने के नेतृत्व में पुलिस दल ने घेराबंदी कर दो व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस जब्त किए गए।

अपराधियों से पूछताछ जारी 

थाने लाकर दोनों व्यक्तियों से गहन पूछताछ की गई। पूछताछ में यह सामने आया कि 11 दिसंबर 2025 को राजेंद्र नगर में महिला के साथ हुई लूटपाट की घटना को उन्हीं दोनों ने अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों अतुल कुमार (निवासी न्यू एरिया, नवादा नगर) और रोहित कुमार (निवासी गोंदापुर, नवादा नगर) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है और मामले में आगे की जांच जारी है।

नवादा से अमन की रिपोर्ट