illicit relation - अवैध संबंधों के शक में बॉबी देवल ने की पत्नी के आशिक की हत्या, पुलिस ने छह घंटे में किया गिरफ्तार

illicit relation - पत्नी के अवैध संबंधों के शक में बॉबी देवल ने अपने दोस्त की गोली मार कर हत्या कर दी। बताया गया कि बॉबी की पत्नी से मृतक बात करता था।

illicit relation - अवैध संबंधों के शक में बॉबी देवल ने की पत
पत्नी के आशिक की हत्या- फोटो : google gemini

Nawada  - नवादा में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। नारदीगंज थाना क्षेत्र के जोराबर बीघा के पास 21 जुलाई को एक युवक का शव मिला। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए।

एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने 6 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में पता चला कि आरोपी बॉबी देवल ने अपनी पत्नी से मृतक की बातचीत के कारण हत्या की। आरोपी ने द्वेष में आकर चाकू से वार कर युवक की जान ले ली। डीएसपी हुलास कुमार और नारदीगंज थाना प्रभारी प्रभा कुमारी ने प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। 

मृतक युवक मुंबई से आया था तब मृतक को जानकारी हुई थी और इसी बात के बीच दोनों के बीच विवाद हुआ और इसी विवाद में सोनू कुमार की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने पूरे मामला का अनुसंधान किया और इस मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।

पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Report - aman sinha